अर्शदीप सिंह ने तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड, रचा इतिहास
Most Wickets in T20I for India In Power Play: टीम इंडिया के अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे सफल गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। भारत ने धर्मशाला में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस फैसले को अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में सही साबित कर दिया। चौथी गेंद पर अर्शदीप ने हेंड्रिक्स को एलबीडब्लू करके टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई। अर्शदीप ने हैंड्रिक्स को आउट करके भुवनेश्वर कुमार का टी20आई रिकॉर्ड तोड़ दिया।
बने पॉवरप्ले के शहंशाह
अर्शदीप सिंह ने रीजा हेंड्रिक्स को आउट करके अंतरराष्ट्रीय टी20 में पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट झटकने वाले भारतीय बन गए हैं। पॉवरप्ले में अर्शदीप के विकेटों की संख्या अब 48 हो गई है।
तोड़ा भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड
धर्मशाला टी20 से पहले अर्शदीप सिंह भुवनेश्वर कुमार के साथ साझा रूप से पॉलरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय थे। दोनों के खाते में 47 विकेट दर्ज थे। लेकिन अब अर्शदीप भुवी से आगे निकल गए हैं।
2022 से अबतक पॉवरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट
अर्शदीप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में साल 2022 के बाद से अबतक दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज भी हैं। उनसे ज्यादा विकेट पिछले तीन साल में और किसी गेंदबाज ने शुरुआती ओवरों में नहीं चटकाए हैं।
भारत के टी20 में हैं सबसे सफल गेंदबाज
अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे सफल गेंदबाज हैं। उनके खाते में 108 विकेट दर्ज हो चुके हैं। उन्होंने ये विकेट 71 मैच की 70 पारी में 18.76 के औसत और 8.38 की इकोनॉमी के साथ चटकाए हैं। 9 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
हर 13वीं गेंद में चटकाते हैं विकेट
अर्शदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय टी20 में हर 13वीं गेंद में विकेट चटकाते हैं जो कि दुनिया भर के सभी तेज गेंदबाजों में सर्वश्रेष्ठ है।
पिछले मुकाबले में बनाया था शर्मनाक रिकॉर्ड
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुल्लानपुर में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने एक ओवर में सात व्हाइड डाली थीं और अंतरराष्ट्रीय टी20 में सबसे लंबा ओवर फेंकने के नवीन उल हक के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी। उन्होंने 13 गेंद में ओवर पूरा किया था।
Top 6 Mehndi Design Makar Sankranti: अभी तक नहीं लगवाई मकर संक्रांति की मेहंदी, गोरी हथेलियों में खूब जचेंगी ये मेहंदी डिजाइन्स, देखें Latest Mehndi Design, Simple, Easy Photo
Top Makar Sankranti 2026 Rangoli Designs: मकर संक्रांति - हल्दी कुंकू के लिए बनाएं ऐसी शानदार रंगोली डिजाइन्स, देखें लेटेस्ट, सिंपल और Easy Rangoli Photo
WPL में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी और भारत की पहली बल्लेबाज
Nupur-Stebin Wedding Reception: नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन के ग्रैंड रिसेप्शन में लगा सितारों का जमावड़ा, दिशा पाटनी ने ढाया कहर
Jio एक झटके में उड़ाई Airtel-VI की नींद, सस्ते प्लान ने करोड़ों यूजर्स की कराई मौज
Sunrise Time 14 January 2026: आज एकादशी का सूर्य कब निकलेगा, क्या आज सूर्य मकर राशि में उदय होंगे- सूरज निकलने का समय आज का
'वह कौन है, मैं नहीं जानता लेकिन अब उसकी मुश्किल होने वाली है', ट्रंप ने अब ग्रीनलैंड के PM को धमकाया
चांदी का भाव आज का 14 जनवरी 2026: आज सुबह क्या है रेट, जानें पटना, दिल्ली, लखनऊ, मुंबई समेत अपने शहर के दाम
Apple ने लॉन्च किया Creator Studio, Adobe के लिए बन सकता है मुसीबत
आज का अंकफल 14 January 2026: कैसा रहेगा आज बुधवार का दिन, जानिए 14 जनवरी के अंकफल से
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited