क्रिस गेल बन सकते हैं अर्जुन तेंदुलकर बस करना होगा ये काम
Arjun Tendulkar could become Chris Gayle: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आधे मैच पूरे हो चुके हैं। इस टूर्नामेंट में जहां कई युवा चेहरों को मौका मिला है वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो कि अभी तक बेंच पर ही अपने मौके का इंतजार कर रहे हैं। इसी में मुंबई इंडियंस के युवा सितारे अर्जुन तेंदुलकर शामिल हैं जो कि अभी भी प्लेइंग 11 में जगह बनाने का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच तेंदुलकर को लेकर योगराज सिंह ने एक धमाकेदार बयान दिया है जिसकी हर तरफ चर्चाएं होने लगी है।

मुंबई इंडियंस ने सस्ते में खरीदा
सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को आईपीएल ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने केवल 20 लाख रुपए में खरीदा था। वे पहली बार अनसोल्ड रहे थे लेकिन बाद में मुंबई ने दूसरी बार में उन्हें खरीदा।

डोमेस्टिक में खराब प्रदर्शन
अर्जुन का डोमेस्टिक में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में 2 पारियों में 40 रन बनाए। गेंद के साथ भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा। उन्होंने तीन मैचों में चार विकेट लिए।

रणजी में भी रहे फेल
अर्जुन तेंदुलकर इसके अलावा रणजी ट्रॉफी में भी फेल रहे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी में उन्होंने तीन पारियों में 17 की औसत से 51 रन बनाए. हालांकि, इसमें उन्होंने गेंद के साथ अच्छा प्रदर्शन किया और 4 मैचों में 18.18 की औसत से 16 विकेट लिए।

ऐसे बन सकते हैं गेल
अर्जुन तेंदुलकर के पूर्व कोच योगराज सिंह के मुताबिक अगर अर्जुन तेंदुलकर केवल अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देते हैं और 3 महीने युवराज सिंह से ट्रेनिंग ले लेते हैं तो वे अगले क्रिस गेल बन सकते हैं।

अभिषेक को भी ट्रेन कर चुके युवराज
बता दें कि इससे पहले युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को भी ट्रेनिंग दी थी और आज अभिषेक भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं। वे आईपीएल में भी पिछले साल धमाकेदार फॉर्म में रहे थे।

इसीलिए योगराज से अलग हुए अर्जुन
योगराज ने क्रिकनेक्स्ट को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा किया था कि अर्जुन ने उनसे ट्रेनिंग लेना बंद कर दिया, क्योंकि उन्हें डर था कि युवा खिलाड़ी का नाम उनके साथ जुड़ जाएगा।

Virat Kohli Net Worth: कितने अमीर हैं विराट कोहली? कार से लेकर बंगले तक, जीते हैं लग्जरी लाइफ

गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद 3 दिग्गज रिटायर, अब इस चौथे खिलाड़ी की बारी

Nikki Tamboli और Arbaaz Patel ने शावर के नीचे फरमाया रोमांस, शरीर पर गिरी बूंद-बूंद ने बढ़ाई धड़कने

साक्षात लक्ष्मी का रूप है अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के घर में कर दी पैसों की बारिश, नेट वर्थ जानकर चकरी खा जाएगा सिर

बाहर से दिख रही थी गरीब की झोपड़ी, मगर अंदर जाते ही महल में पहुंच गया शख्स

एक सेकेंड में 100 गुना बढ़ गया शेयर प्राइस...Groww ने ऐसे बनाया निवेशकों को करोड़पति! बाद में हुआ कुछ ऐसा

गोलाबारी प्रभावित इलाकों में लोगों से मिले उमर, बंकर बनाने पर जोर दिया

भय बिनु होइ न प्रीति… एयर मार्शल एके भारती ने सेना की प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान को दिया सीधा जवाब

Uttarakhand: निर्बाध जारी है चारधाम यात्रा, सरकार ने दुरुस्त किए सारे इंतजाम

50 रु से भी सस्ता स्मॉल-कैप स्टॉक: 5 साल में 650% रिटर्न, आज 9% की जोरदार छलांग!
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited