चेन्नई की तरफ से मिले 188 रनों के लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने 3 विकेट खोकर 16.4 ओवरों में आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में चेन्नई के गेंदबाज अंशुल कंबोज ने बेहद ही शर्मनाक गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इस मैच में अंशुल कंबोज ने मात्र 16 गेंद फेंके और इस दौरान उन्होंने कुल 63 रन खाए। इसका मतलब है कि अंशुल ने इस मैच में 23.62 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की। IPL के इतिहास में यह सबसे हाईएस्ट इकोनॉमी रेट का रिकॉर्ड है।
इस मैच में अंशुल कंबोज ने दो ओवरों में लगातार चार गेंदों में छक्के खाए। सबसे पहले उनके दूसरे ओवर की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार मिचेल मार्श ने छक्के जड़े। वहीं इस ओवर में मार्श ने आखिरी गेंद पर चौका भी जड़ा। इस ओवर में कंबोज ने 28 रन दिए।
इसके साथ ही उन्होंने अपने तीसरे ओवर की पहली चार गेंदों पर भी छक्के खाए। इस बार वह निकोलस पूरन का शिकार बने। पूरन ने 17वें ओवर में पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर अंशुल कंबोज को छक्का जड़ा और इसके बाद लखनऊ मैच जीत गई।
अंशुल कंबोज ने अपने स्पेल में मात्र 16 गेंदें डाली। इसमें से 11 गेंदों पर उन्होंने बाउंड्री खाई। इसमें 8 छक्के और 3 चौके शामिल थे। उन्होंने मिचेल मार्श ने 4 छक्के और दो चौके, निकोलस पूरन ने 4 छक्के और जॉश इंग्लिश ने एक चौका लगाया। जॉश इंग्लिश ने उनकी एक गेंद पर तिकड़ी भी लगाई।
अंशुल कंबोज ने अपने 16 में से 4 गेंदें डॉट भी डाली, जिन पर कोई रन नहीं बना। उनकी चारों डॉट गेंदें मिचेल मार्श ने खेलीं। इस तरह मार्श ने उनकी 10 गेंदें खेलीं। जिसमें से 4 डॉट गेंदें, 4 छक्के और दो चौके लगाए।
अंशुल कंबोज चेन्नई के लिए IPL इतिहास के दूसरे सबसे मंहगे गेंदबाज बन चुके हैं। उन्होंने किसी मैच में अपने स्पेल में 63 रन लुटाए। वहीं चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाज खलील अहमद हैं। खलील ने साल 2025 में आरसीबी के खिलाफ 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए 65 रन लुटाए थे।
अंशुल कंबोज ने चेन्नई की तरफ से चौथे ओवर में गेंदबाजी करते हुए कुल 28 रन लुटाए। वह IPL में पावरप्ले में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाल चेन्नई के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए। उन्होंने मुकेश चौधरी के 27 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा।
Jun 14, 2026