आकाश चोपड़ा ने चुनी टी20 में भारत की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन, कप्तान को रखा बाहर

India Best T20 Team: भारत के पूर्व बल्लेबाज और जाने-माने कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की ऑल टाइम प्लेइंग इलेवन चुनी है। आकाश चोपड़ी की इस टीम में कई नाम हैरान करने वाले हैं। उन्होंने अपनी टीम में इस फॉर्मेट के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव सहित विराट कोहली को भी बाहर रखा है। आकाश चोपड़ा ने 4 तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ कमाल की प्लेइंग इलेवन चुनी है। चलिए जानते हैं कि आकाश चोपड़ा की इस टीम में कितना दम है?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 23 2026, 15:16 IST
भारत की बेस्ट टी20 टीमImage Credit : ICC01 / 08

भारत की बेस्ट टी20 टीम

आकाश चोपड़ा ने भारत की जो ऑल टाइम बेस्ट टी20 टीम चुनी है। उसमें उन्होंने 5 बल्लेबाज, दो ऑलराउंडर और 4 गेंदबाज को शामिल किया है। 4 गेंदबाजों में उन्होंने दो पेसर और दो स्पिन गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। उनके इस टीम में विराट कोहली का नाम नहीं है। चलिए जानते हैं आकाश चोपड़ा की बेस्ट टी20 टीम कैसी दिखती है?

एमएस धोनी (कप्तान)Image Credit : ICC02 / 08

एमएस धोनी (कप्तान)

आकाश चोपड़ी ने अपने टीम का कप्तान एमएस धोनी को बनाया है। धोनी के नेतृत्व में भी भारत ने पहला टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। उन्होंने धोनी को कप्तान के अलावा विकेटकीपर ऑप्शन के तौर भी रखा है।

रोहित और सहवाग (सलामी जोड़ी)Image Credit : ICC03 / 08

रोहित और सहवाग (सलामी जोड़ी)

आकाश चोपड़ा ने सलामी जोड़ी के तौर पर रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग को चुना है। दोनों विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। इन दोनों की जोड़ी किसी भी गेंदबाजी लाइनअप के लिए बुरे सपने से कम नहीं होगी।

मिडिल ऑर्डर में मिस्टर आईपीएलImage Credit : ICC04 / 08

मिडिल ऑर्डर में मिस्टर आईपीएल

आकाश चोपड़ा ने मिडिल ऑर्डर की कमान मिस्टर आईपीएल यानी सुरेश रैना को सौंपी है। रैना भारत की ओर से इस फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज थे। इतना ही नहीं ऑल फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी रैना ही थे।

दो ऑलराउंडरImage Credit : ICC05 / 08

दो ऑलराउंडर

आकाश चोपड़ा ने अपनी टीम में दो ऑलराउंडर को शामिल किया है। हार्दिक पांड्या के अलावा उन्होंने अपनी टीम में अक्षर पटेल को रखा है। दोनों ही खिलाड़ी किसी भी टी20 टीम के लिए ड्रीम खिलाड़ी हो सकते हैं।

नंबर वन टी20 गेंदबाजImage Credit : ICC06 / 08

नंबर वन टी20 गेंदबाज

आकाश चोपड़ा ने अपने टीम में स्पिनर के तौर पर नंबर वन स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को चुना है। 2025 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज वरुण ही हैं। इसलिए आकाश चोपड़ा की पिक यहां भी फिट बैठती है।

जसप्रीत बुमराहImage Credit : ICC07 / 08

जसप्रीत बुमराह

आकाश चोपड़ा ने अपने तेज गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह को सौंपी है। बुमराह के अलावा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह को तेज गेंदबाज के तौर पर चुना है।

आकाश चोपड़ा की बेस्ट टी20 टीमImage Credit : ICC08 / 08

आकाश चोपड़ा की बेस्ट टी20 टीम

भारत की ऑल टाइम टी20 प्लेइंग इलेवन (India Best T20 Team)- रोहित शर्मा, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, युसूफ पठान, एमएस धोनी, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!