आईपीएल जैसी टी20 लीग क्रिकेट में तो कई रिकॉर्ड बनते रहते हैं, लेकिन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जब दुनिया के तमाम देश टक्कर लेते हैं तब बनने वाले अच्छे और अजीब रिकॉर्ड्स सभी सालों तक सुर्खियों में रहते हैं। यहां हम जानेंगे ऐसे ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में, 99 रन पर आउट होने का रिकॉर्ड किसके नाम है।
वैसे तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में आज तक सिर्फ चार खिलाड़ी ही शतक की दहलीज पर पहुंचकर सिर्फ एक रन से चूक गए। लेकिन इनमें अधिकतकर उन टीमों के खिलाड़ी हैं जो आईसीसी के फुल मेम्बर देश नहीं हैं। सिर्फ एक ही खिलाड़ी ऐसा है जो टॉप टीमों की तरफ से खेला और 99 रन पर आउट होके विश्व रिकॉर्ड बना दिया।
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 99 रन पर आउट होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड जिस खिलाड़ी के नाम दर्ज है वो हैं इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स। इस खिलाड़ी ने टी20 क्रिकेट इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं, लेकिन ये एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड है जिसे वो कभी याद रखना नहीं चाहेंगे।
बात साल 2012 की है जब वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के के दौरे पर थी। उस दौरे पर सिर्फ एक टी20 मैंच खेला गया था। दोनों देशों की टीमों के बीच नॉटिंघम के मैदान पर वो मैच हुआ जिसमें वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 172 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने 19.4 ओवर में 3 विकेट गंवाते 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज कर ली।
इंग्लैंड की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी तब उनका पहला विकेट 10 रन के स्कोर पर गिर गया था। लेकिन इसके बाद हेल्स का कमाल शुरू हुआ और उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक लगा दिया।
हेल्स अर्धशतक लगाने के बाद और तेज रफ्तार से खेले और उन्होंने सिर्फ 67 गेंदों में 99 रन बना लिए थे। अब वो सिर्फ एक रन लेकर आसानी से अपना शतक पूरा कर सकते थे। वो 4 छक्के और 6 चौके लगा चुके थे। तभी 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर तेज गेंदबाज रवि रामपॉल ने हेल्स को बोल्ड कर दिया। वो 1 रन से अपने शतक से चूक गए और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी फुल मेम्बर देश के खिलाड़ी द्वारा 99 रन पर आउट होने का टी20 वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया, जो आज भी सिर्फ उन्हीं के नाम पर दर्ज है।
एलेक्स हेल्स ने टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किया हुआ है। उन्होंने अब तक दुनिया में सबसे ज्यादा 1560 चौके लगाए हैं। इसके अलावा वो 595 चौके भी लगा चुके हैं।
टी20 क्रिकेट में एलेक्स हेल्स इंग्लैंड के सबसे सफल खिलाड़ी माने जाते हैं। उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट मिलाकर 528 मैचों में 14,449 रन बनाए हैं। वो पूरी दुनिया में सिर्फ वेस्टइंडीज के दो खिलाड़ियों क्रिस गेल (14,562 रन) और कीरोन पोलार्ड (14,482 रन) से ही पीछे हैं। इन तीनों ही बल्लेबाजों के रनों में ज्यादा फर्क नहीं है, गेल और पोलार्ड रिटायर हो चुके हैं जबकि हेल्स अब भी सक्रिय हैं, ऐसे में वो सबसे ज्यादा टी20 रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड जल्द अपने नाम कर सकते हैं।