कोलकाता के कप्तान आजिंक्य रहाणे राजस्थान के खिलाफ सिर्फ दूसरी गेंद पर जीरो पर आउट हो गए। उन्हें नांद्रे बर्गर की गेंद पर राजस्थान के विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने कैच आउट किया।
इसके साथ ही आजिंक्य रहाणे ने एक बेहद ही शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने भारत के ही पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
आजिंक्य रहाणे ओपनर के तौर पर 12वीं बार जीरो पर आउट हुए। इसके साथ ही उन्होंने पार्थिव पटेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, रहाणे ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाला रिकॉर्ड अपने नाम किया।
पार्थिव पटेल 11 बार ओपनर के तौर पर जीरो पर आउट हुए थे। पारी का आगाज करते हुए पार्थिव पटेल के 11 बार जीरो पर आउट होने का रिकॉर्ड तोड़कर आजिंक्य रहाणे ने 12 बार जीरो पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया।
आईपीएल में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ी आजिंक्य रहाणे और पार्थिव पटेल के बाद शिखर धवन हैं। शिखर धवन 10 बार बतौर ओपनर जीरो पर आउट हो चुके हैं।
IPL में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय टीम के वर्तमान कोच गौतम गंभीर का नाम भी शामिल है। वह भी 10 बार बतौर ओपनर जीरो पर आउट हो चुके हैं।
इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर डेविड वॉर्नर का नाम शामिल है। डेविड वॉर्नर IPL में बतौर ओपनर 9 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।