आदिल राशिद ने रचा इंग्लैंड के लिए नया इतिहास

इंग्लैंड के स्टार लेग स्पिनर आदिल राशिद ने टी20 विश्व कप 2026 में नेपाल के खिलाफ खराब प्रदर्शन से उबरते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की। राशिद ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए और इंग्लैंड के लिए टी20 फॉर्मेट में एक अनोखा कारनामा कर दिखाया। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज और पहले स्पिनर बने हैं।

Authored by: नवीन चौहानUpdated Feb 11 2026, 22:30 IST
विंडीज के खिलाफ चला राशिद की फिरकी का जादू01 / 07

विंडीज के खिलाफ चला राशिद की फिरकी का जादू

आदिल राशिद की फिरकी का जादू वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में जमकर चला। इस मुकाबले में राशिद ने 4 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने रोस्टन चेज और रोवमैन पॉवेल का शिकार किया। उन्होंने 11 गेंद पर कोई रन नहीं दिया।​

पूरे किए टी20 क्रिकेट में 400 विकेट02 / 07

पूरे किए टी20 क्रिकेट में 400 विकेट

आदिल राशिद ने रोस्टन चेज को एलबीडब्लू करते ही टी20 क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए। वो ये उपलब्धि हासिल करने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज और पहले स्पिनर बने हैं।

400 विकेट लेने वाले दुनिया के 14वें बॉलर03 / 07

400 विकेट लेने वाले दुनिया के 14वें बॉलर

आदिल राशिद ने अपने करियर के 358वें टी20 मैच की 342वीं पारी में 400 विकेट पूरे किए हैं। उनके खाते में 401 विकेट दर्ज हो गए हैं। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले राशिद दुनिया के 13वें गेंदबाज बने हैं।

क्रिस जॉर्डन के क्लब में हुए शामिल04 / 07

क्रिस जॉर्डन के क्लब में हुए शामिल

​आदिल राशिद टी20 क्रिकेट में तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन के स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। जॉर्डन के खाते में 431 मैच में 446 विकेट दर्ज हैं। जॉर्डन के बाद राशिद 401 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं।​

ऐसा रहा है राशिद का T20I करियर05 / 07

ऐसा रहा है राशिद का T20I करियर

आदिल राशिद ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में 139 मैच की 132 पारी में 23.66 के औस और 7.45 की इकोनॉमी के साथ 152 विकेट अपने नाम किए हैं। 2 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है। चार बार पारी में उन्होंने 4 विकेट चटकाए हैं।

टी20 विश्व कप में ऐसा रहा है प्रदर्शन06 / 07

टी20 विश्व कप में ऐसा रहा है प्रदर्शन

आदिल राशिद ने अबतक टी20 विश्व कप में खेले 32 मैच की 32 पैरी में 33 विकेट 24 के औसत और 6.98 की इकोनॉमी से अपने नाम किए हैं। 2 रन देकर 4 विकेट विश्व कप में भी उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। दो बार वो टूर्नामेंट में चार विकेट पारी में लेने में सफल रहे हैं।​

107 / 07

1

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!