अभिषेक शर्मा से लेकर ब्रेविस, ये हैं 20 वर्ल्ड कप 2026 के टॉप-5 बिग हिटर
T20 World Cup Watch Out Batters: टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच खेला जाएगा। 10 साल बाद यह भारत की धरती पर हो रहा है और डिफेंडिंग चैंपियन की कोशिश होगी कि ट्रॉफी को बाहर नहीं जाने दिया जाए। इस बार फटाफट क्रिकेट का यह सीजन सबसे मजेदार होने वाला है, क्योंकि इस बार एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी एक्शन में होंगे। खिलाड़ी ऐसे जिन्हें रन लेने में भरोसा नहीं बल्कि वह गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। चलिए जानते हैं ऐसे ही टॉप 5 बिग हिटर के बारे में जो वर्ल्ड कप में मचाने जा रहे हैं धमाल।
टी20 वर्ल्ड कप के बिग हिटर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टॉप-5 बिग हिटर की बात करें तो इस बार एक से बढ़कर एक खिलाड़ी एक्शन में होंगे जो चौके से ज्यादा छक्के लगाने में विश्वास रखते हैं। वर्ल्ड कप से पहले हम ऐसे ही 5 खिलाड़ी के बारे में जानेंगे तो इस टूर्नामेंट में सबसे बड़े बिग हिटर हैं। इसमें साउथ अफ्रीका से लेकर इंग्लैंड तक के खिलाड़ी हैं।
1. क्विंटन डीकॉक
इस लिस्ट में टॉप पर साउथ अफ्रीका के ओपनर विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक हैं। डीकॉक साउथ अफ्रीका के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पावरप्ले में विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए अलग पहचान रखने वाले डीकॉक 102 मैच में 2914 रन बना चुके हैं।
2. ग्लेन मैक्सवेल
इस लिस्ट में दूसरा नाम ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का है। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 शतक लगा चुके हैं और इस वर्ल्ड कप में भी एक्शन में होंगे। 150 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले मैक्सवेल की पावरहिटिंग क्षमता उन्हें बाकियों से अलग बनाती है।
3. हैरी ब्रूक
इस लिस्ट में तीसरा नाम इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का है। बैजबॉल के पोस्टर ब्वॉय ब्रूक अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और इस वर्ल्ड कप में भी वह बाकी टीमों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होंगे।
4. डेवाल्ड ब्रेविस
इस लिस्ट में चौथा नाम डेवाल्ड ब्रेविस है। ब्रेविस डेथ ओवर में गेंदबाजों के लिए काल हैं और 231 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हैं। ब्रेविस का यह पहला टी20 वर्ल्ड कप है और उनकी बल्लेबाजी पर सबकी नजर रहेगी।
5. अभिषेक शर्मा
इस लिस्ट में 5वां और सबसे बड़ा नाम अभिषेक शर्मा का है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सबसे ज्यादा टी20 रन भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने ही बनाए हैं। एशिया कप में सबसे सफल रहे अभिषेक शर्मा का भी यह पहला टी20 वर्ल्ड कप है और वह धूम मचाने के लिए तैयार हैं।
अभिषेक का टी20 करियर
अभिषेक शर्मा के नाम 38 मैच की 37 पारी में 1297 रन हैं। इस दौरान उन्होंने 88 छक्के लगाए हैं। 8 अर्धशतक लगाने वाले अभिषेक दो शतक लगा चुके हैं। टी20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाला भारतीय खिलाड़ी भी अभिषेक ही हैं।
सिर को धड़ से अलग कर दीजिए फिर भी नहीं मरेगा कॉकरोच, कारण जान दिमाग खराब हो जाएगा
टाइगर स्टेट कहा जाता है देश का ये राज्य, जंगल सफारी में घूमते हुए दिख जाएगा Tiger
Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 84 दिन की वैधता और रोज 1.5GB डेटा वाला किसका प्लान है बेस्ट
भूटान कितने भारतीय राज्यों से है घिरा? तीन दिशाओं में फैला है भारत
सिर्फ 7499 रुपये में Lava Yuva Star 3 हुआ लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे धांसू फीचर्स
UP को पहाड़ों से जोड़ने वाला ये नेशनल हाईवे होगा चौड़ा, बनेगा 6 लेन का फ्लाईओवर
AI Impact Expo 2026: 16 फरवरी से दिल्ली में एआई का महाकुंभ, एनवीडिया से लेकर ओपनएआई समेत 400 कंपनियां होंगी शामिल
वैज्ञानिकों ने खोजी पृथ्वी जैसी नई दुनिया; धरती से महज इतनी है दूरी
HSSC Forest Guard Vacancy 2026: फॉरेस्ट गार्ड की बंपर भर्ती, 779 पदों के लिए 12वीं पास कर सकेंगे आवेदन
Viral Video: 'कांटा लगा' गाने पर रूसी महिला ने किया ऐसा डांस, देखकर लोग बोले- 'ये तो फायर है'
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited