अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के लिए खौफ का पर्याय बन चुके अभिषेक शर्मा के नाम चौथे टी20 मुकाबले में एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। इस मुकाबले में अभिषेक के सामने एक हजार टी20 रन पूरा करने का मौका था, लेकिन वह इससे चूक गए। रिकॉर्ड से चूकने के अलावा उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी जुड़ गया। चलिए विस्तार से जानते हैं क्या है वह अनचाहा रिकॉर्ड? (साभार-BCCI)
अभिषेक शर्मा ने चौथे टी20 मुकाबले में 21 गेंद में 28 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 1 छक्का लगाया। उन्होंने उप-कप्तान शुभमन गिल के साथ पहले विकेट के लिए 56 रन की अहम साझेदारी की। (साभार-BCCI)
इस मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा के नाम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 961 रन थे। उनके पास एक हजार रन पूरा करने का मौका था, लेकिन वह 11 रन से चूक गए। अगर वह ऐसा करने में सफल होते तो गेंद के लिहाज से यह सबसे तेज 1,000 टी20 रन होता। (साभार-BCCI X)
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभिषेक शर्मा की यह पारी उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की सबसे धीमी पारी रही। उन्होंने 28 रन की यह पारी 133.33 की स्ट्राइक रेट से बनाई जो उनके टी20 करियर की सबसे धीमी पारी है। (साभार-BCCI X)
इससे पहले अभिषेक शर्मा के नाम मेलबर्न में खेली गई पारी सबसे धीमी थी। दूसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक ने 37 गेंद में 68 रन की पारी खेली थी। उन्होंने ये रन 183.78 की स्ट्राइक रेट से बनाई थी। लेकिन अब उन्होंने अपने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। (साभार-BCCI X)
अभिषेक के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 28 मैच की 27 पारी में 189.83 की स्ट्राइक रेट से 989 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं। (साभार-BCCI X)
अभिषेक शर्मा एशिया कप 2025 के सबसे सफल बल्लेबाज थे। उन्होंने 7 मैच की 7 पारी में 200 की स्ट्राइक रेट से 314 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकीय पारी भी खेली थी। (साभार-BCCI X)