अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड, खास क्लब में हुए शामिल

Abhishek Sharma Record: विशाखापट्टनम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। भारत के सामने 216 रन का विशाल लक्ष्य था और उसे अच्छी शुरुआत की दरकार थी, लेकिन पारी की पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा चलते बने। इसके साथ ही अभिषेक अनचाहा रिकॉर्ड के एक खास क्लब में शामिल हो गए।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Jan 28 2026, 21:42 IST
अभिषेक के नाम अनचाहा रिकॉर्डImage Credit : BCCI01 / 07

अभिषेक के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अभिषेक शर्मा से फैंस एक और विस्फोटक पारी की उम्मीद लगाए हुए थे, लेकिन मैट हेनरी ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इस मुकाबले में अभिषेक खाता भी नहीं खोल पाए और इसके साथ ही अभिषेक एक अनचाहा रिकॉर्ड की लिस्ट में शामिल हो गए। चलिए जानते हैं क्या है यह रिकॉर्ड?

न्यूजीलैंड का विशाल स्कोरImage Credit : BCCI02 / 07

न्यूजीलैंड का विशाल स्कोर

चौथे टी20 मुकाबले में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड की ओर से टिम साइफर्ट ने सर्वाधिक 62 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

पहली गेंद पर आउट हुए अभिषेकImage Credit : BCCI03 / 07

पहली गेंद पर आउट हुए अभिषेक

216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की ओर से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन पारी की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी ने उन्हें डेवन कॉन्वे के हाथों कैच करा दिया। अभिषेक खाता भी नहीं खोल पाए।

अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्डImage Credit : BCCI04 / 07

अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

अभिषेक जैसे ही पारी की पहली गेंद पर आउट हुए उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड जुड़ गया। वह पारी की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। इससे पहले चार भारतीय खिलाड़ी पहली ही गेंद पर आउट हो चुके हैं।

5वें बल्लेबाज बने अभिषेकImage Credit : BCCI05 / 07

5वें बल्लेबाज बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले 5वें भारतीय बन गए। इससे पहले केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और संजू सैमसन पारी की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं।

दूसरी बार गोल्डन डक हुए अभिषेकImage Credit : BCCI06 / 07

दूसरी बार गोल्डन डक हुए अभिषेक

इस सीरीज में यह दूसरा मौका है जब अभिषेक शर्मा गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। इससे पहले वह दूसरे टी20 मुकाबले में भी गोल्डन डक पर आउट हो गए थे।

तीसरे मैच में बनाया था रिकॉर्डImage Credit : BCCI07 / 07

तीसरे मैच में बनाया था रिकॉर्ड

अब तक खेले गए 4 पारी में से भले दो बार वह गोल्डन डक पर आउट हुए हो, लेकिन दो पारी में उन्होंने रिकॉर्ड की झड़ी भी लगाई है। तीसरे मुकाबले में उन्होंने 14 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था जो युवराज सिंह के बाद दूसरा सबसे तेज अर्धशतक था।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!