टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Abhishek Sharma: भारत के करोड़ों फैंस को उस वक्त निराशा हाथ लगी जब भारतीय बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप का आगाज नहीं कर पाए। यूएसए के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। एक वक्त टीम 46 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन बाद में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला अर्धशतक जड़ा। इस मुकाबले में टीम इंडिया नई सलामी जोड़ी के साथ उतरी थी, लेकिन अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए और चलते बने। इसके साथ ही उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Feb 7 2026, 21:08 IST
अभिषेक के नाम शर्मनाक रिकॉर्डImage Credit : BCCI01 / 07

अभिषेक के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रहे अभिषेक शर्मा से भारतीय फैंस को बहुत सारी उम्मीदें थी, लेकिन यूएसए के खिलाफ पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ करोड़ों भारतीय फैंस को निराश किया। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा खाता भी नहीं खोल पाए और इसके साथ ही उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया।

यूएएस ने जीता था टॉसImage Credit : BCCI02 / 07

यूएएस ने जीता था टॉस

वानखेड़े में खेले गए ओपनिंग मैच में यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी। जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला।

भारत की खराब शुरुआतImage Credit : BCCI03 / 07

भारत की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की। भारत ने दूसरे ही ओवर में अपना पहला विकेट गंवा दिया। अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उन्हें अली खान ने अपना शिकार बनाया।

चौथे भारतीय बल्लेबाजImage Credit : BCCI04 / 07

चौथे भारतीय बल्लेबाज

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया। अभिषेक टी20 वर्ल्ड कप में गोल्डन डक पर आउट होने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले मुरली विजय (2010), रोहित शर्मा (2021), विराट कोहली (2024) में गोल्डन डक का शिकार हो चुके हैं।

पहले लेफ्ट हैंडर बैटर बने अभिषेकImage Credit : BCCI05 / 07

पहले लेफ्ट हैंडर बैटर बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में गोल्डन डक पर आउट होने वाले भारत के पहले लेफ्ट हैंडर बैटर हैं। इससे पहले सभी 3 बैटर राइट हैंडर थे।

सूर्या ने संभाली पारी Image Credit : BCCI06 / 07

सूर्या ने संभाली पारी

एक वक्त टीम इंडिया 77 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा चुकी थी, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी संभाली और टीम इंडिया के स्कोर को 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन तक पहुंचा दिया।

सूर्या की ताबड़तोड़ पारी Image Credit : BCCI07 / 07

सूर्या की ताबड़तोड़ पारी

सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंद में 10 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 84 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर पटेल के साथ 41, अर्शदीप सिंह के साथ 22 और वरुण के साथ 21 रन की साझेदारी की और टीम इंडिया को 161 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!