अभिषेक शर्मा ने पूरी की अंतरराष्ट्रीय टी20 में अनोखी हैट्रिक

Most Time first ball six in a T20I inning: टीम इंडिया के स्टार और दुनिया के नंबर वन टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने रविवार को धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में बल्ले से धमाल मचा दिया। अभिषेक ने अपनी पारी की शुरुआत छक्के के साथ की और जब तक मैदान पर रहे अपने आक्रामक अंदाज को बरकरार रखा। अभिषेक ने 18 गेंद में 35 रन की आतिशी पारी खेली। उन्होंने 194.44 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए पारी में तीन चौके और तीन छक्के जड़े। इस पारी के दौरान अभिषेक ने अपने टी20 करियर और साल 2025 में एक अनोखी हैट्रिक पूरी करते हुए सिक्सर किंग बनने के करीब पहुंच गए।

स्पेशल हैट्रिक पूरी करने वाले पहले भारतीय
01 / 08

स्पेशल हैट्रिक पूरी करने वाले पहले भारतीय

अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में पारी की पहली गेंद पर छक्के के साथ सबसे ज्यादा बार शुरुआत करने वाले भारतीय पहले ही थे। धर्मशाला में उन्होंने अपने इस रिकॉर्ड को और बेहतर कर लिया है। अभिषेक ने अपने अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में तीसरी बार ये कारनामा किया है। उन्होंने धर्मशाला में लुंगी नगिडी की पहली गेंद पर छ्क्का जड़कर स्पेशल हैट्रिक पूरी की।

साल 2025 में तीन बार की आतिशी शुरुआत
02 / 08

साल 2025 में तीन बार की आतिशी शुरुआत

अभिषेक से पहले टी20 में पारी की पहली गेंद पर छक्का जड़ने का कारनामा रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन कर सके थे। लेकिन इसके बाद अभिषेक शर्मा ने तीन बार ये कारनामा अकेले ही कर दिखाया है। अभिषेक ने तीनों बार ये कारनामा साल 2025 में किया है। उन्होंने दुबई में पाकिस्तान के हैदर अली और शाहीन अफरीदी के खिलाफ एशिया कप 2025 के दौरान दो मैच में ऐसा किया था। वहीं अब लुंगी नगिडी के खिलाफ छक्का जड़कर हैट्रिक पूरी कर ली।

साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा
03 / 08

साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ा

​धर्मशाला में अभिषेक ने अपनी आतिशी पारी में जैसे ही तीसरा छक्का जड़ा वो साल 2025 में टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। अभिषेक शर्मा ने ये उपलब्धि पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान का पछाड़कर हासिल की। अभिषेक के खाते में साल 2025 में 107 छक्के साल 2025 में हो गए हैं।

बन सकते हैं साल 2025 के सिक्सर किंग
04 / 08

बन सकते हैं साल 2025 के सिक्सर किंग​

निकोलस पूरन को पछाड़कर साल 2025 का सिक्सर किंग बनने के लिए वो तीन छक्के दूर रह गए हैं। इसके लिए उन्हें तीन छक्के और जड़ने हैं। इस मामले में पहले पायदान पर वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज निकोलस पूरन 109 छक्के के साथ हैं। अभिषेक के पास पूरन से आगे निकलने के लिए दो मुकाबले बचे हैं। ये दो मुकाबले अभिषेक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लखनऊ और अहमदाबाद में खेलने को मिलेंगे।

पूरे किए टी20 में 300 छक्के
05 / 08

पूरे किए टी20 में 300 छक्के

अभिषेक शर्मा ने धर्मशाला में तीन छक्के जड़कर टी20 में अपने 300 छक्के पूरे कर लिए। ये उपलब्धि उन्होंने 167वें मैच की 163वीं पारी में हासिल की है।

2025 में पूरा कर चुके हैं T20I छक्कों का अर्धशतक
06 / 08

2025 में पूरा कर चुके हैं T20I छक्कों का अर्धशतक

अभिषेक शर्मा साल 2025 में अंतरराष्ट्रीय टी20 में छ्क्कों का अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। अभिषेक ने साल 2025 में खेले 20 मैच की 20 पारी में 53 छक्के जड़े हैं। टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाड़ियों में साल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पहले स्थान पर हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 45 छक्कों के साथ हैं।

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए है 16 छक्कों की दरकार
07 / 08

वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के लिए है 16 छक्कों की दरकार

टी20आई में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करने से अभिषेक 16 छक्के दूर हैं। टेस्ट प्लेइंग नेशन्स के खिलाड़ियों में ये रिकॉर्ड भारत के सूर्यकुमार यादव के नाम दर्ज है। सूर्या ने साल 2022 में 31 मैच में 68 छक्के जड़े थे। अभिषेक 20 मैच में 53 छक्के इस साल जड़ चुके हैं।

अभिषेक के लिए शानदार रहा है साल
08 / 08

अभिषेक के लिए शानदार रहा है साल

​अभिषेक शर्मा के लिए साल 2025 बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 20 मैच की 20 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 43.42 के औसत और 195.03 के स्ट्राइक रेट से 825 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। 135 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 53 छक्के के साथ 79 चौके भी जड़े हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited