अभिषेक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5वें टी20 मुकाबले में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। इस मुकाबले से पहले उन्हें 11 रन की दरकार थी, जिसे उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर हासिल कर ली। इसके साथ ही उन्होंने इस फॉर्मेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं। (साभार-BCCI X)
अभिषेक शर्मा ने 28वीं पारी में अपने 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर यह आंकड़ा हासिल किया। उन्होंने ये रन 37.04 की औसत और 189.39 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इस दौरान अभिषेक ने 6 अर्धशतक और 2 शतक भी लगाए हैं। (साभार-BCCI X)
गेंद के लिहाज से बात करें तो अभिषेक सबसे तेज 1000 टी20 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने केवल 528 गेंद खेलकर 1000 रन पूरे किए और इस मामले में कप्तान सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। सूर्या ने 573 गेंद खेलकर 1000 रन पूरे किए थे। (साभार-BCCI X)
पारी की बात करें तो अभिषेक शर्मा दूसरे सबसे तेज 1000 रन पूरा करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 28वीं पारी में यह आंकड़ा हासिल किया, जबकि विराट ने इसके लिए केवल 27 पारी खेली थी। (साभार-BCCI X)
वर्ल्ड क्रिकेट की बात करें तो वह इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। सबसे कम पारी में 1000 टी20 रन बनाने का रिकॉर्ड डेविड मलान के नाम है। उन्होंने केवल 24 पारी में यह जादूई आंकड़ा हासिल कर लिया था। अभिषेक से ऊपर विराट (27 पारी), डेवॉन कॉन्वे (26 पारी) और बाबर आजम (26 पारी) है। (साभार-BCCI X)
अभिषेक शर्मा इस फॉर्मेट के स्टार हैं। इस फॉर्मेट में भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी उन्होंने ने ही खेली है। उन्होंने यह पारी इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी, जहां उन्होंने 54 गेंद में 7 चौके और 13 छक्के की दम पर ये रन बनाए थे। (साभार-BCCI X)
अभिषेक शर्ना ने जब से इस फॉर्मेट में डेब्यू किया है वह शानदार फॉर्म में हैं। हालिया एशिया कप में भी वह भारत के सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे और सर्वाधिक 314 रन बनाए थे। (साभार-BCCI X)