अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड

Abhishek Sharma T20I Record: टीम इंडिया के बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज की नागपुर में आतिशी अंदाज में शुरुआत की। अभिषेक ने कीवी टीम के खिलाफ अपना रौद्र रूप दिखाया और 35 गेंद में 84 रन जड़ दिए। अपनी इस पारी के दौरान अभिषेक ने चौकों छक्कों की झड़ी लगाकर हिटैमन रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया। आइए जानते हैं क्या है वो रिकॉर्ड?

Authored by: Updated Jan 22 2026, 22:19 IST
सबसे ज्यादा बार पारी में 8+ छक्के01 / 07

सबसे ज्यादा बार पारी में 8+ छक्के

अभिषेक शर्मा अंतरराष्ट्रीय टी20 में एक पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार 8 या उससे छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंनें रोहित शर्मा और संजू सैमसन को पीछे छोड़ा। रोहित और संजू अपने करियर में तीन-तीन बार यह कारनामा कर सके वहीं अभिषेक छोटे से करियर में चौथी बार ये उपलब्धि हासिल करने में सफल रहे।

पहली बार हरारे में मचाया था धमाल02 / 07

पहली बार हरारे में मचाया था धमाल

अभिषेक ने अपने दो साल लंबे अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर में खेले 34 मैच की 33 पारी में चौथी बार ये कारनामा किया है। पहली बार उन्होंने हरारे में जिंबाब्वे के खिलाफ करियर के दूसरे टी20 मुकाबले में 47 गेंद में 100 रन बनाए थे। इसमें 7 चौके और 8 छक्के शामिल थे।

दूसरी बार इडेन गार्डन्स में  लगाई छक्कों की झड़ी03 / 07

दूसरी बार इडेन गार्डन्स में लगाई छक्कों की झड़ी

​अभिषेक ने दूसरी बार पारी में 8 या उससे ज्यादा छक्के कोलकाता के इडेन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ 34 गेंद में 79 रन की पारी के दौरान जड़े थे। 8 छक्के के अलावा उन्होंने 5 छक्के भी जड़े थे।

वानखेड़े में की छक्कों की बारिश04 / 07

वानखेड़े में की छक्कों की बारिश

अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 54 गेंद में 135 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 13 छक्के और 7 चौके अपनी पारी में जड़े थे। तीसरी पार करियर में उन्होंने 8 या उससे ज्यादा छक्के जड़कर रोहित और संजू की बराबरी की थी।

नागपुर में निकले सबसे आगे05 / 07

नागपुर में निकले सबसे आगे

नागपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 35 गेंद में 84 रन की पारी के दौरान 8 छक्के जड़कर अभिषेक शर्मा ने रोहित और सैमसन का साझा रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इस पारी के दौरान 240 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 8 छक्के के साथ 5 चौके भी जड़े। 84 में से 68 रन उन्होंने चौकों छक्कों की मदद से बनाए।

​छक्कों के शतक के पहुंचे करीब06 / 07

​छक्कों के शतक के पहुंचे करीब

अभिषेक अपने टी20आई करियर में अबतक 112 चौके और 81 छक्के जड़े हैं। उन्हें छक्कों का शतक पूरा करने के लिए 19 छक्कों की दरकार है। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले चार मुकाबले में अभिषेक छक्कों का शतक पूरा कर सकते हैं।

ऐसा है टी20 रिकॉर्ड07 / 07

ऐसा है टी20 रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा अपने टी20 करियर में 34 मैच की 33 पारी में एक बार नाबाद रहते हुए 37.46 के औसत और 190.92 के स्ट्राइक रेट से 1199 रन अपने नाम कर लिए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं। 135 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!