​अभिषेक शर्मा ने तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड, की विराट कोहली की बराबरी

Abhishek Sharma Record: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अभिषेक ने टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में हिटमैन का रिकॉर्ड तोड़ दिया और विराट कोहली की बराबरी कर ली। इतना ही नहीं इस पारी के दम पर उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए 2000 आईपीएल रन भी पूरे कर लिए। चलिए जानते हैं अभिषेक ने इस पारी के दम पर कौन-कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए?

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Apr 21 2026, 21:02 IST
हैदराबाद में अभिषेक का तूफानImage Credit : IPL01 / 07

हैदराबाद में अभिषेक का तूफान

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शानदार शतक जड़ दिया। इस पारी के दम पर अभिषेक ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इससे पहले अभिषेक इस सीजन दो अर्धशतकीय पारी खेल चुके हैं। यह आईपीएल में उनका दूसरा शतक है।

ट्रेविस हेड के साथ तूफानी आगाजImage Credit : IPL02 / 07

ट्रेविस हेड के साथ तूफानी आगाज

टॉस हारकर सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए केवल 53 गेंद में 97 रन की साझेदारी की और अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दिलाई।

अभिषेक का दूसरा आईपीएल शतकImage Credit : IPL03 / 07

अभिषेक का दूसरा आईपीएल शतक

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इस मैच में ट्रेविस हेड के साथ तूफानी शुरुआत देने के बाद भी अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी नहीं रुकी। उन्होंने 47 गेंद में 7 चौके 9 छक्के के दम पर शानदार शतक जड़ा। यह सनराइजर्स हैदराबाद और आईपीएल के लिए उनका दूसरा शतक है।

तोड़ा रोहित का रिकॉर्डImage Credit : IPL04 / 07

तोड़ा रोहित का रिकॉर्ड

यह टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का 9वां शतक है और इसके साथ ही उन्होंने हिटमैन के 8 टी20 शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित के नाम 467 मैच में 8 टी20 शतक है, जबकि अभिषेक ने 188वें मैच में ही यह आंकड़ा पार कर लिया।

विराट कोहली की बराबरी कीImage Credit : IPL05 / 07

विराट कोहली की बराबरी की

इस शतकीय पारी के दम पर अभिषेक ने विराट कोहली की बराबरी कर ली। विराट टी20 में भारत की ओर से सर्वाधिक 9 शतक लगा चुके हैं, लेकिन अब अभिषेक ने उनकी बराबरी कर ली। विराट ने 420 मैच में यह कारनामा किया था, जबकि अभिषेक ने केवल 188 मैच खेले हैं।

केवल 3 बल्लेबाज अभिषेक से आगेImage Credit : IPL06 / 07

केवल 3 बल्लेबाज अभिषेक से आगे

टी20 में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब अभिषेक से केवल 3 बल्लेबाज आगे हैं। क्रिस गेल 22 शतक के साथ टॉप पर हैं। 12 शतक के साथ बाबर दूसरे और 10 शतक के साथ डेविड वॉर्नर तीसरे नंबर पर हैं।

श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड टूटाImage Credit : IPL07 / 07

श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड टूटा

अभिषेक शर्मा ने इस पारी के दम पर श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। उन्होंने टी20 पारी में 5 बार 10 से ज्यादा छक्के लगाकर अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा। अय्यर 4 बार यह कारनामा कर चुके हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!