वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्वास और आपसी समझ जरूरी है। लेकिन कई बार बिना किसी बड़े कारण के पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगते हैं। यदि आप अपने दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आपको कुछ वास्तु टिप्स फॉलो करने चाहिए।
पति-पत्नी का कमरा घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है। यह दिशा स्थिरता और रिश्तों में मजबूती का प्रतीक मानी जाती है। यदि संभव हो तो पति-पत्नी को इसी दिशा में सोना चाहिए।
आपके बेडरूम का रंग भी आपके वैवाहिक रिश्तों पर असर डालता है। आपको अपने बेडरूम में गहरे रंगों की जगह गुलाबी, हल्का नीला, क्रीम या हल्का हरा रंग इस्तेमाल करना चाहिए।
वास्तु के अनुसार बेड के सामने दर्पण नहीं रखना चाहिए। यह स्थिति वैवाहिक जीवन में तनाव और गलतफहमियों को बढ़ा सकती है। यदि दर्पण हटाना संभव न हो तो रात में उसे पर्दे या कपड़े से ढक देना बेहतर माना जाता है।
वास्तु शास्त्र में बेडरूम को आराम और आपसी जुड़ाव की जगह माना गया है। इसलिए कमरे में फालतू इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखना चाहिए। ये आपसी संवाद को प्रभावित करता है।
कपल्स को अपने बेडरूम में जोड़े में पक्षियों, हंसों या राधा-कृष्ण की सुंदर तस्वीरें लगानी चाहिए। ये सकारात्मक भावनाओं को बढ़ावा देती हैं।
किसी भी रिश्ते की असली नींव प्रेम, सम्मान और संवाद पर टिकी होती है। यदि पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझें और खुलकर बातचीत करें, तो रिश्ते में मिठास बनी रह सकती है।