Vastu Tips for Home: घर में चल रही है अपनों से अनबन, तो आज ही करें वास्तु के अनुसार ये बदलाव, बढ़ेगी घर की खुशहाली

Vastu Tips for Home (वास्तु टिप्स घर के लिए): कभी-कभी घर परिवार में छोटी-मोती बातों की वजह से तनाव रह सकता है। बच्चों की अपने पेरेंट्स और पेरेंट्स की औरों से खटपट हो ही जाती है। ऐसे में वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे बदलाव हैं जिनको करने से घर परिवार खुशहाल हो सकता है।

वास्तु शास्त्र
01 / 07

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र वो प्राचीन विद्या है जिससे घर, भवन और मंदिर बनाने का सही तरीका जाना जा सकता है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व होता है। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से घर में सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है।

वास्तु टिप्स घर के लिए
02 / 07

वास्तु टिप्स घर के लिए

वास्तु के अनुसार हर वस्तु को रखने की एक निर्धारित जगह होती है, जिसका पालन न करने पर वास्तु दोष लग सकता है और परिवार में तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में अगर आपके घर में भी आपसी मनमुटाव चल रहा है तो आप इन वास्तु टिप्स का पालन कर सकते हैं।

फैमिली फोटो
03 / 07

फैमिली फोटो

अपने घर में किसी भी तरह की नेगेटिव पेंटिंग ना लगवाएं क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जाओं का संचार बढ़ता है। इसकी जगह पर आप घर के दक्षिण पश्चिम कोने में अपनी फैमिली पिक्चर लगा सकते हैं। इससे परिवार के लोगों में प्यार बढ़ेगा और जीवन खुशहाल रहेगा।

डाइनिंग एरिया
04 / 07

डाइनिंग एरिया

डाइनिंग एरिया घर की वो जगह होती है जहां परिवार के सभी सदस्य मिलकर एक साथ खाना खाते हैं और और अपनी बाते एक दूसरे से कहते हैं। डाइनिंग एरिया में गोल टेबल को पश्चिम या फिर उत्तर पश्चिम दिशा रखना लाभकारी हो सकता है। इससे घर के लोगों में बहस कम होती है।

फाउंटेन की जगह
05 / 07

फाउंटेन की जगह

घर के उत्तर पूर्व दिशा में पानी का फाउंटेन रखना शुभ माना जाता है। इससे घर परिवार में सुख और शांति बनी रहती है और उन्हें उनके कार्य क्षेत्रों में सफलता मिलती है। पानी की ऊर्जा से रिश्तों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

बेडरूम का वास्तु
06 / 07

बेडरूम का वास्तु

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मास्टर बेडरूम दक्षिण -पश्चिम दिशा में होना उचित माना जाता है। इस दिशा में बेडरूम होने से रिश्तों में मजबूती आती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिशा में बेड होने से आपसी प्‍यार बढ़ता है।

किचन की दिशा
07 / 07

किचन की दिशा

घर के किचन को घर का दूसरा मंदिर कहा जाता है। दक्षिण पूर्व कोने में किचन होने से कई प्रकार के लाभ मिल सकते हैं और परिवार के लोगों का जीवन समृद्ध रह सकता है। इसके अलावा पानी में कपूर अच्छी तरह से उबाल कर उससे घर में पोछा लगाया जा सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited