महालाभ की तैयारी कर लें इन 6 राशियों के लोग, वरुण का नक्षत्र परिवर्तन बदलेगा किस्मत

Varun Nakshatra Gochar 2026 : वरुण जिनको नेपच्यून के नाम से भी जाना जाता है। अभी उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर कर गए हैं। इसके चलते 6 राशि वालों की लाइफ में जैकपॉट लगना तय है। आइए जानते हैं कि वे 6 राशियां कौन सी हैं।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Jun 13 2026, 13:51 IST
वरुण का नक्षत्र परिवर्तन देगा लाभ01 / 07

वरुण का नक्षत्र परिवर्तन देगा लाभ

Varun Nakshatra Gochar 2026 : वैदिक ज्योतिष में वरुण ग्रह को रहस्य, गहराई, आध्यात्मिकता, कल्पनाशक्ति और अचानक होने वाले बदलावों से जोड़कर देखा जाता है। जब किसी ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होता है तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। वरुण ने 11 जून 2026 को उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के तृतीय पद में प्रवेश कर लिया है। अब वरुण इस नक्षत्र में 3 अगस्त 2026 तक रहेंगे। इसके बाद वह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के द्वितीय पद में प्रवेश करेंगे। वर्तमान समय में वरुण मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि माने जाते हैं, इसलिए इस नक्षत्र में वरुण का गोचर धैर्य, सोचने की क्षमता, योजनाओं और लंबे समय से रुके कार्यों को पूरा करने की दिशा में प्रभाव डाल सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर से लाभ मिलने की संभावना है।

​मेष राशि​02 / 07

​मेष राशि​

वरुण का गोचर मेष राशि में ही हो रहा है, इसलिए इस राशि के लोगों के लिए यह समय खुद में बदलाव लाने वाला हो सकता है। आपकी सोचने की क्षमता बेहतर होगी और नए विचारों पर काम करने का अवसर मिलेगा। करियर में नई योजनाएं बन सकती हैं। जो लोग क्रिएटिव फील्ड, टेक्नोलॉजी या रिसर्च से जुड़े हैं, उन्हें विशेष लाभ मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और भविष्य को लेकर नई दिशा मिल सकती है।

​मिथुन राशि​03 / 07

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि के लोगों के लिए वरुण का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम देने वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी बातचीत और सोचने की क्षमता से लोग प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील या नए प्रोजेक्ट मिलने के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।

​सिंह राशि​04 / 07

​सिंह राशि​

सिंह राशि के जातकों के लिए वरुण का यह गोचर रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। आपकी प्रतिभा को पहचान मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ दे सकते हैं। परिवार और निजी जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

​तुला राशि​05 / 07

​तुला राशि​

तुला राशि के लोगों के लिए यह समय भाग्य का साथ देने वाला रह सकता है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विदेश से जुड़े कार्यों या यात्राओं के योग बन सकते हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे भविष्य में लाभ होगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिति मजबूत होने की संभावना है।

​कुंभ राशि​06 / 07

​कुंभ राशि​

कुंभ राशि के लोगों को वरुण के इस गोचर से विशेष लाभ मिलने की संभावना है क्योंकि उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के स्वामी शनि हैं और कुंभ राशि पर शनि का प्रभाव रहता है। करियर में स्थिरता आ सकती है। नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। धन से जुड़े मामलों में सुधार हो सकता है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने के योग बनेंगे।

​मीन राशि​07 / 07

​मीन राशि​

मीन राशि के लिए भी यह गोचर महत्वपूर्ण माना जा सकता है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और मन में सकारात्मक विचार आएंगे। शिक्षा, शोध और ज्ञान से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!