हीरे के समान चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, 11 जनवरी को अपने नक्षत्र में जाएंगे ‘राजा’
11 जनवरी से कुछ राशि वालों की लाइफ में एकदम से चेंज आने वाला है। इसका मुख्य कारण यह है कि इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र यानी की अपने नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इससे कुछ राशि वालों की किस्मत का सितारा चमक जाएगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह गोचर शानदार रहने वाला है?
सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, जो आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, सम्मान और नेतृत्व के प्रतीक हैं। 11 जनवरी 2026 दिन रविवार की सुबह 8 बजकर 42 मिनट पर सूर्य उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। इस दौरान सूर्य धनु राशि में ही रहेंगे, क्योंकि उत्तराषाढ़ा नक्षत्र धनु के अंतिम भाग से शुरू होकर मकर तक फैला होता है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी खुद सूर्य ही हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र विजय, सफलता, धन और स्थिरता का प्रतीक है। सूर्य का इस नक्षत्र में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ फलदायी रहेगा, क्योंकि सूर्य की ऊर्जा नक्षत्र की शक्ति से मिलकर भाग्य, करियर और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव लाएगी। आइए जानते हैं कि इस गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा?
मेष राशि
मंगल आपकी राशि के स्वामी और सूर्य के मित्र हैं। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर से आपके अंदर साहस और ऊर्जा बढ़ेगी। यह गोचर आपके लिए भाग्यशाली रहेगा, क्योंकि इससे आपका 9वां भाव प्रभावित होगा। इस कारण यात्राओं से लाभ मिलेगा और रुके कार्य पूरे होंगे। करियर में नई शुरुआत या सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश शुभ रहेगा। रिश्तों में स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। यह समय आपके लिए प्रगति और सकारात्मक बदलाव का रहेगा।
सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश आपके लिए सबसे शुभ रहेगा। यह गोचर आपके आत्मविश्वास को चरम पर ले जाएगा और नेतृत्व क्षमता बढ़ाएगा। करियर में तरक्की के द्वार खुलेंगे, जैसे प्रमोशन या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आर्थिक रूप से भी निवेश से लाभ होगा और सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और परिवार में खुशी रहेगी। स्वास्थ्य मजबूत होगा। कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए उपलब्धियों और मान-सम्मान से भरा रहेगा।
धनु राशि
सूर्य आपकी राशि में ही हैं, इसलिए उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश से भाग्य उदय होगा। आपकी राशि के स्वामी गुरु हैं और इस राशि में सूर्य की स्थिति धार्मिक और वैचारिक कार्यों में सफलता देगी। करियर में तरक्की, धन लाभ और नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक दृष्टि से निवेश से फायदा होगा। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार में शांति बनी रहेगी। यह गोचर आपके लिए समृद्धि और खुशी का कारण बनेगा।
मकर राशि
सूर्य के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में आने से मकर राशि वालों को अनुशासन और मेहनत का फल मिलेगा। यह गोचर आपके लिए स्थिरता लाएगा, क्योंकि सूर्य मकर में गोचर करने वाला है। करियर में पदोन्नति या स्थिरता आएगी। आर्थिक मजबूती होगी। रिश्तों में समझदारी बढ़ेगी। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। यह समय आपके लिए लंबे समय की योजना और सफलता का रहेगा।
कुंभ राशि
उत्तराषाढ़ा में सूर्य के गोचर से अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। इस गोचर के 11वें भाव में प्रभाव से सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर में नए संपर्क बनेंगे। आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। रिश्तों में सुधार आएगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यह गोचर आपके लिए अवसरों और प्रगति का रहेगा।
डिसक्लेमर
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
देश का इकलौता शहर जिसे उल्टा लिखो या सीधा, नहीं बदलता नाम
ट्रेन में सफर करते हुए नहीं रखा इस नियम का ध्यान, तो खानी पड़ जाएगी जेल की हवा
Kriti Sanon ने छोटी बहन की विदाई न कर स्टेबिन बेन को बनाया घर जमाई! इमोशनल पोस्ट में बोलीं- सेनन फैमिली में स्वागत
YouTube की नई मोनेटाइजेशन पॉलिसी, अब ऐसे वीडियोज से भी होगी कमाई
कितनी पढ़ी लिखी हैं पूर्व CM मायावती, कभी DM बनने का देखती थीं सपना
मकर संक्रांति पर राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे धनवान
मायावती की PC में मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, सुरक्षाकर्मियों ने पूर्व CM को निकाला, Video
बैंकॉक नाइटलाइफ की काली सच्चाई, सच जानकर नहीं होगा यकीन
IND vs USA U19 World Cup Match Live Score Streaming: कब और कहां देखें भारत और अमेरिका का अंडर-19 विश्व कप मैच, लाइव स्कोर
भारत ने विविधता को अपनी ताकत में बदला, बना सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था, CSPOC में बोले पीएम मोदी
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited