महालाभ को तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, सूर्य ने कर लिया अपने नक्षत्र में प्रवेश
11 जनवरी 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य ने अपने नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में प्रवेश कर लिया है। इससे कुछ राशि वालों की लाइफ भारी लाभ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इस गोचर से लाभ होने वाला है?
सूर्य ने किया नक्षत्र परिवर्तन
11 जनवरी 2026 को सुबह ठीक 8 बजकर 42 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य ने धनु राशि में रहते हुए अपने ही नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में गोचर कर लिया है। उत्तराषाढ़ा सूर्य का अपना नक्षत्र है, जहां सूर्य सबसे मजबूत और शुभ फल देता है। सूर्य आत्मा, यश, सरकार, स्वास्थ्य और पिता का कारक है। धनु में उत्तराषाढ़ा गोचर से कुछ राशियों के लिए करियर, धन, प्रसिद्धि और आत्मविश्वास में अपार वृद्धि होगी। आइए जानते हैं कि इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ किन राशियों को होगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के नवम भाव में सूर्य के इस गोचर का प्रभाव पड़ेगा। इससे आपका भाग्य चमकेगा। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा का सपना पूरा होगा। धार्मिक कार्यों से लाभ मिलेगा। लव लाइफ में नई शुरुआत होगी। निवेश से मोटा मुनाफा होने की पूरी उम्मीद है। आपके लिए यह गोचर भाग्योदय और सफलता का समय लेकर आया है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य राशि स्वामी हैं और उत्तराषाढ़ा में गोचर से पंचम भाव में प्रभाव डालेंगे। इससे लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। अविवाहितों की शादी के मजबूत योग बनेंगे। क्रिएटिव फील्ड, फिल्म या मीडिया में बड़ा ब्रेक मिलेगा। संतान सुख और स्टूडेंट्स के लिए शानदार रिजल्ट आएंगे। प्रसिद्धि और रुतबा बढ़ेगा। आपके लिए यह समय फेम और फॉर्च्यून दोनों लाने वाला है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए सूर्य तृतीय भाव पर असर डालेंगे। इससे संचार और छोटी यात्राओं से लाभ होगा। भाई-बहन से सहयोग मिलेगा। मार्केटिंग, सेल्स या राइटिंग में बंपर सफलता मिलेगी। आपके लिए यह समय सुख और वैभव बढ़ाने वाला है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य लग्न में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में होंगे। इससे आपके व्यक्तित्व में चमक आएगी। सुख-वैभव में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा या गुरु कृपा मिलेगी। आपके लिए यह गोचर नई ऊर्जा और सफलता का है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए सूर्य द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन विदेश यात्रा या गुप्त लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपके लिए यह समय परिवर्तन और नई शुरुआत का है।
डिसक्लेमर
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Aaj Ki TV News: मिट्टी में खेलते दिखे श्रद्धा आर्या के जुड़वा बच्चे, KSBKBT 2 में लौटेगी तुलसी की ये बहुरानी
22 करोड़ KM दूर से नहीं आएगी मंगल की मिट्टी, NASA का मिशन रद्द; हैरान-परेशान हुए वैज्ञानिक! जानिए वजह
गजब है भाई! यहां भी नवादा वहां भी Nevada, जानें कहां-कहां है ये इलाका
Airtel के 39 करोड़ यूजर्स की हुई मौज, सस्ते प्लान ने 365 दिन की खत्म कर दी बड़ी टेंशन
कहीं वसंत पंचमी तो कहीं पोंगल, जानें और किन नामों से जाना जाता है ये त्योहार
दिल्ली ने एक वोट की ताकत देखी है, जब केजरीवाल सरकार ने सड़क, स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक समेत अन्य सुविधाएं दीं- संजीव झा
Aaj Ki TV News: मिट्टी में खेलते दिखे श्रद्धा आर्या के जुड़वा बच्चे, KSBKBT 2 में लौटेगी तुलसी की ये बहुरानी
22 करोड़ KM दूर से नहीं आएगी मंगल की मिट्टी, NASA का मिशन रद्द; हैरान-परेशान हुए वैज्ञानिक! जानिए वजह
गजब है भाई! यहां भी नवादा वहां भी Nevada, जानें कहां-कहां है ये इलाका
Airtel के 39 करोड़ यूजर्स की हुई मौज, सस्ते प्लान ने 365 दिन की खत्म कर दी बड़ी टेंशन
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited