कब नहीं लगाना चाहिए सिंदूर? हर सुहागन को जानने चाहिए सिंदूर से जुड़े ये जरूरी नियम

सुहागन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना से सिंदूर लगाती हैं। लेकिन इसे लगाने के भी कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना बेहद जरूरी माना जाता है। आइए जानें कब नहीं लगाना चाहिए सिंदूर? और इससे जुड़े वो रूरी नियम जो हर सुहागन को पता होने चाहिए।

Authored by: लवीना शर्माUpdated May 21 2025, 07:37 IST
सिंदूर लगाने के नियमImage Credit : Canva01 / 07

सिंदूर लगाने के नियम

मान्यताओं के अनुसार चांदी के सिक्के से सिंदूर भरना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और परिवार में समृद्धि आती है। साथ ही सिंदूर लगाने के बाद सबसे पहले अपने पति का चेहरा देखना चाहिए। कहते हैं इससे पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूत आती है।

कब नहीं लगाना चाहिए सिंदूर?Image Credit : Canva02 / 07

कब नहीं लगाना चाहिए सिंदूर?

रात को सिंदूर लगाना शुभ नहीं माना जाता। कहते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसके अलावा पीरियड्स में भी सिंदूर लगाने से बचना चाहिए। यदि परिवार में किसी की मृत्यु हुई हो, तो कुछ समय तक सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। अमावस्या और ग्रहण के दिन भी सिंदूर लगाना वर्जित माना जाता है।

दाएं हाथ से लगाएं सिंदूरImage Credit : Canva03 / 07

दाएं हाथ से लगाएं सिंदूर

सिंदूर लगाते समय दाएं हाथ का प्रयोग करना शुभ और धार्मिक दृष्टि से सही माना गया है। इसे कभी भी बाएं हाथ से न लगाएं। इसके अलावा शुक्रवार और मंगलवार को गाढ़ा सिंदूर लगाने से बचना चाहिए। इन दिनों हल्का सिंदूर या चुटकीभर सिंदूर लगाना ही शुभ होता है, खासकर यदि व्रत रखा गया हो।

पति के सामने लगाना चाहिएImage Credit : Canva04 / 07

पति के सामने लगाना चाहिए

यह परंपरा है कि जब संभव हो, तो सिंदूर पति के सामने ही लगाना चाहिए या अपने पति से भी सिंदूर लगवा सकती हैं। इससे आपके रिश्ते में मजबूत आएगी।

खाली पेट न लगाएं सिंदूरImage Credit : Canva05 / 07

खाली पेट न लगाएं सिंदूर

सिंदूर लगाने से पहले स्नान कर लें और कुछ खा लें। इसके बाद ही सिंदूर लगाना अधिक शुभ माना जाता है।

सिंदूर लगाने की दिशाImage Credit : Canva06 / 07

सिंदूर लगाने की दिशा

ज्योतिष के अनुसार जब महिलाएं अपनी मांग में सिंदूर भरती हैं, तो उनका चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और प्रेम बढ़ता है।

डिसक्लेमरImage Credit : Canva07 / 07

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!