भाग्य बदलना है? तो घर की खास दिशा में लगाएं सात भागते घोड़ों की तस्वीर

Seven Running Horses Painting Vastu Direction In House: क्या आपने कभी नोटिस किया है कि आज के समय में कई लोग अपने घर में सात भागते घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन इसके पीछे का क्या राज है? आज हम आपको इसी बारे में बताएंगे। जानिए वास्तु अनुसार घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए।

Authored by: लवीना शर्माUpdated May 17 2025, 08:14 IST
7 भागते घोड़ों की तस्वीर क्यों लगानी चाहिए?Image Credit : Canva01 / 07

7 भागते घोड़ों की तस्वीर क्यों लगानी चाहिए?

क्या आपके जीवन में रुकावटें आ रही हैं? आपका कोई काम बन नहीं रहा है? अगर हां, तो वास्तु शास्त्र का एक छोटा-सा उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है। यह उपाय है सात भागते घोड़ों की तस्वीर से जुड़ा। वास्तु शास्त्र और फेंग शुई में घोड़ा उर्जा, गति, प्रगति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जब सात भागते घोड़ों की तस्वीर घर में लगाई जाती है तो ये शक्ति, समृद्धि और निरंतर सफलता प्रदान करने का काम करती है। चलिए जानते हैं इस तस्वीर को लगाने की सही दिशा क्या है।

सात घोड़े ही क्यों?Image Credit : Canva02 / 07

सात घोड़े ही क्यों?

सात अंक को सौभाग्य और पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए ही एक या दो घोड़े की जगह सात भागते घोड़ों की तस्वीर घर में लगाना ज्यादा शुभ माना जाता है।

घर में किस दिशा में लगाएंImage Credit : Canva03 / 07

घर में किस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस चित्र को घर की उत्तर दिशा या पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना सबसे शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा करियर, वित्त और अवसरों की दिशा मानी जाती है। यहां लगाने से आर्थिक समृद्धि और प्रोफेशनल सफलता मिलती है। तो वहीं पूर्व दिशा सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

बिजनेस में तरक्की के लिए कहां लगाएंImage Credit : Canva04 / 07

बिजनेस में तरक्की के लिए कहां लगाएं

कारोबार में तरक्की के लिए ये तस्वीर दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए। कहते हैं इससे धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

तस्वीर चुनते समय ध्यान देने योग्य बातेंImage Credit : Canva05 / 07

तस्वीर चुनते समय ध्यान देने योग्य बातें

घोड़े दौड़ते हुए दिखें और सभी आगे की ओर हों। घोड़ों के चेहरे पर क्रोध नहीं, उत्साह और ऊर्जा होनी चाहिए। तस्वीर में घोड़ों का रंग सफेद होना चाहिए। इसके अलावा सुनहरा रंग भी शुभ माना गया है।

क्या लाभ मिल सकते हैं?Image Credit : Canva06 / 07

क्या लाभ मिल सकते हैं?

इस तस्वीर को घर में लगाने से करियर में तरक्की और नई अवसरों की प्राप्ति होती है। व्यापार में लाभ और गति मिलती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य बढ़ता है। आत्मविश्वास और मानसिक शांति में वृद्धि होती है।

कहां नहीं लगानी चाहिएImage Credit : Canva07 / 07

कहां नहीं लगानी चाहिए

ये तस्वीर भूलकर भी बाथरूम की दीवार पर नहीं लगानी चाहिए। वैसे इसे लगाने की सही जगह घर का ड्राइंग रूम है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!