पति रणबीर की तरह ही आलिया भट्ट भी इस नंबर को मानती हैं बेहद लकी, शनि से जुड़ा है ये अंक, करता है कमाल
रणबीर कपूर ने खुद एक प्रेम कॉन्फ्रेंस के दौरान अपने लकी नंबर के बारे में खुलासा किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि क्यों ये नंबर उन्हें बहुत पसंद है। आलिया भट्ट ने भी शादी के दौरान पति रणबीर के इस पसंदीदा नंबर को बड़े ही प्यार से अपनाया था। जिसकी खूब चर्चा भी हुई थी।

बेहद पावरफुल माना जाता है ये नंबर
हर व्यक्ति का किसी न किसी नंबर को लेकर खास लगाव होता है। ऐसे ही रणबीर और आलिया भी एक नंबर को अपना लकी नंबर मानते हैं। ये दोनों इन नंबर से इस हद तक ऑबसेस्ड हैं कि उनकी कार और फुटबॉल जर्सी से लेकर पत्नी आलिया के मंगलसूत्र और कलीरे तक पर ये नंबर देखने को मिला। चलिए जानते हैं ये कौन सा नंबर है और इसकी क्या खासियत है।

नंबर 8 को लकी मानते हैं रणबीर और आलिया
रणबीर कपूर ही नहीं बल्कि ऋषि कपूर और नीतू कपूर भी हमेशा से ही '8' नंबर को अपने परिवार के लिए बेहद लकी मानते रहे हैं। यही वजह है कि उनकी कार की प्लेट से लेकर रणबीर की जर्सी तक पर ये नंबर देखा गया और अब आलिया भट्ट ने भी इस नंबर को अपना लिया है।

रणबीर की गाड़ी का नंबर भी 8
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कपूर परिवार का अंक ज्योतिष में गहरा विश्वास रहा है और 8 उनका लकी नंबर है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि यह रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर के जन्मदिन, 8 जुलाई के साथ भी मेल खाता है। ऋषि कपूर की मर्सिडीज एसयूवी का लाइसेंस प्लेट नंबर 4400 था - जिसका जोड़ 8 हो जाता है। इतना ही नहीं रणबीर की कार का नंबर भी 8 है। इसके अलावा नीतू कपूर की गाड़ी का नंबर भी 8 बताया जाता है।

रणबीर की मेहंदी में भी दिखा था नंबर 8
रणबीर कपूर ने अपनी शादी की मेहंदी पर नंबर 8 लिखवाया था। ये अंक उन्होंने आलिया भट्ट के नाम के ठीक बगल में लिखवाया था।

आलिया भट्ट ने बड़े प्यार से अपनाया ये खास नंबर
रणबीर कपूर के लकी नंबर 8 को आलिया भट्ट भी पसंद करने लगी हैं। आलिया ने अपनी शादी की पोशाक में नंबर 8 को शामिल किया था। आलिया के कलीरे और मंगलसूत्र के डिजाइन में ये नंबर दिखाई दिया था।

सुपरपावर देता है ये नंबर
ज्योतिष की मानें तो नंबर 8 सुपरपावर देता है। इस नंबर के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। कहते हैं इस नंबर के प्रयोग से जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। जब इस नंबर को हॉरिजेंटल करते हैं तो ये अनंत (इन्फिनिटी) की तरह दिखता है। इन्फिनिटी साइन शक्ति, सफलता, और किसी की स्वतंत्र पसंद की प्राप्ति के प्रतीक के रूप में पहना जाता है।

प्रसिद्धि और सफलता दिलाता है ये नंबर
ज्योतिष अनुसार जिन लोगों का लकी नंबर 8 होता है, उन्हें जीवन में बहुत प्रसिद्धि मिलती है और ऐसे लोग अपना जीवन शानदार तरीके से जीते हैं। साथ ही इन पर शनि देव की सदैव कृपा बनी रहती है।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

WPL की चैंपियन बनने वाली टीमें, मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

दिल्ली विश्वविद्यालय या फिर JNU, जानें कौन सी यूनिवर्सिटी है बेस्ट

IQ TEST: किस भाभी के पास है चाबी, ढूंढ लिया तो कहलाएंगे नजरों के बादशाह

शनि ग्रह का बढ़ा कद, जुपिटर छूटा काफी पीछे; मिल गए और 128 नए चंद्रमा

विराट ने बताया कब लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

DA News Today: DA में बंपर बढ़ोतरी! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा धमाका, क्या 2025 में DA बढ़कर 57% होगा?

सिकंदर रिलीज से पहले बदला-बदला दिखा भाईजान का अंदाज, फंकी लुक में हुए स्पॉट तो फैंस ने कर डाली ये डिमांड

Gold smuggling case: रान्या राव के सौतेले पिता पर बड़ा एक्शन! हिरासत पर एक्ट्रेस को पड़े कई थप्पड़

Karnataka: '4% कोटा केवल मुसलमानों के लिए नहीं...' डीके शिवकुमार बोले- इसमें पिछड़े वर्ग के लोग भी शामिल

भागलपुर में पुलिस पर हमला, झगड़ा सुलझाने पहुंची पेट्रोलिंग टीम पर ग्रामीणों ने किया पथराव, 5 पुलिसकर्मी घायल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited