खुशखबरी! मायावी राहु ने बदली अपनी चाल, ये 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल
Rahu Transit In shatbhisha Nakshatra: मायावी और छाया ग्रह राहु कुंभ राशि में रहते हुए शतभिषा नक्षत्र में स्पष्ट गोचर कर लिया है। शतभिषा नक्षत्र राहु का अपना नक्षत्र है। राहु की चाल में इस बदलाव से कुछ राशि वालों की लाइफ में एक बड़ा बूम आने की उम्मीद है। इस समय इन राशि के लोग बंपर लाभ कमाएंगे। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको इससे लाभ होगा?
राहु ने किया नक्षत्र परिवर्तन
Rahu Transit In shatbhisha Nakshatra: 2 दिसंबर 2025 की सुबह ठीक 2 बजकर 11 मिनट पर मायावी और छाया ग्रह राहु कुंभ राशि रहते हुए शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। शतभिषा नक्षत्र राहु का अपना नक्षत्र है । यानी अब राहु अपने ही घर में बैठ गए हैं। जब राहु अपने स्वामित्व वाले नक्षत्र में आता है तो उसकी मायावी शक्ति कई गुना बढ़ जाती है। यह स्थिति 2 अगस्त 2026 तक रहेगी। अगले 8 महीने कुछ राशियों के लिए अचानक धन, नई शुरुआत, टेक्नोलॉजी और सोशल फेम दिलाने वाले साबित होंगे। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को मायावी राहु के नक्षत्र परिवर्तन से लाभ होगा?
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए राहु लाभ भाव में रहते हुए शतभिषा नक्षत्र में बैठ गए हैं। इससे आय के 3-4 नए सोर्स एक साथ खुलेंगे। पुराना उधार या लोन क्लियर हो जाएगा। विदेशी कंपनी से जॉब ऑफर या बिजनेस डील पक्की होगी। सोशल सर्कल में हाई-प्रोफाइल लोग जुड़ेंगे। यह समय सचमुच 'पैसे खुद चलकर आएंगे' वाला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए राहु का यह गोचर नवम भाव को प्रभावित करेगा। इससे विदेश यात्रा, वीजा या हाई एजुकेशन का रुका काम एक झटके में बन जाएगा। ऑनलाइन कोचिंग, कंटेंट राइटिंग या डिजिटल मार्केटिंग में बंपर कमाई होगी। शेयर मार्केट में रिस्क लेने के लिए भी यह सबसे अच्छा समय है। गुरु कृपा भी बढ़ेगी और लंबी धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए राहु सप्तम भाव को प्रभावित करेंगे। पार्टनरशिप बिजनेस में अचानक बड़ा ऑर्डर या विदेशी क्लाइंट मिलेगा। लव रिलेशनशिप शादी में बदल सकता है। पुराने बिजनेस पार्टनर या दुश्मन अपने आप पीछे हट जाएंगे। आपकी लीडरशिप क्वालिटी हर जगह चमकेगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए राहु पंचम भाव को प्रभावित करेंगे। इससे लव लाइफ में नया रोमांस या लव मैरिज का सपना पूरा होगा। क्रिएटिव फील्ड, यूट्यूब, इंस्टाग्राम रील्स या फिल्म लाइन में अचानक ब्रेकथ्रू मिलेगा। स्पेक्युलेशन, लॉटरी या क्रिप्टो से मोटा पैसा बनेगा। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटिटिव एग्जाम में सरप्राइज रैंक मिल सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए राहु आपके लग्न यानी पहले भाव को प्रभावित कर रहे हैं। यह डबल पावर है। अगले कुछ महीनों में आपकी पर्सनैलिटी अचानक चमकेगी। सोशल मीडिया पर वायरल होना, नया स्टार्टअप शुरू करना या क्रिप्टो-AI में बड़ा मुनाफा आदि हो सकता है। लोग आपकी बात सुनेंगे और फॉलो करेंगे। जो लोग विदेश सेटलमेंट चाहते हैं, उनका काम तेजी से बनेगा। यह समय आपके लिए 'अचानक मिली सुपरस्टारडम' वाला है।
सावधानी बरतें ये राशियां
वृषभ, कर्क, कन्या और वृश्चिक वाले थोड़ा सतर्क रहें। इनके लिए शतभिषा का राहु भ्रम, गलत फैसले या छोटी-मोटी हेल्थ इश्यू ला सकता है।
डिसक्लेमर
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
क्या सच में बहुत कम मुस्कुराते हैं रूस के लोग, किसे मानते हैं असली स्माइल
दुनिया की सबसे घुमावदार सड़क, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग
हवाई जहाज के पीछे क्यों और कैसे बनती हैं सफेद लाइनें, क्या आप जानते हैं जवाब?
जो रूट ने खत्म किया ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 12 साल का इंतजार
40 पार होकर भी खूबसूरती में कयामत ढाती हैं टीवी की ये हसीनाएं, तीसरे वाली को तो लोग कहते हैं ऐश्वर्या राय
रमेश तौरनी की बेटी की फिल्म से बाहर हुए सैफ अली खान, कैटरीना कैफ के देवर ने किया रिप्लेस?
MP News: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की बढ़ी मुश्किलें, जबलपुर के MP-MLA कोर्ट ने जारी किया नोटिस
CAT Answer Key 2025: कैट परीक्षा की आंसर की हुई जारी, iimcat.ac.in से करें डाउनलोड
...आ गए रूसी राष्ट्रपति पुतिन, बदला रहेगा दिल्ली का ट्रैफिक सिस्टम; इन रास्तों पर जाने से बचें
Naagin 7: एकता कपूर के शो में एक नहीं बल्कि होंगी 4 इच्छाधारी नागिन, जानिए पूरी डिटेल्स यहाँ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited