30 की उम्र में ही बड़े आदमी बन जाते हैं इस मूलांक के लोग, सूर्य देव की कृपा से राजाओं सा बीतता है जीवन

अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 माना जाता है। मूलांक 1 वालों पर सूर्य का विशेष प्रभाव रहता है। यही कारण है कि इस मूलांक के लोगों में सूर्य जैसा तेज, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता होती है।

मूलांक 1 वालों की खायिसत
01 / 06

मूलांक 1 वालों की खायिसत

ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है। इसीलिए मूलांक 1 वाले लोगों में भी एक राजा बनने के गुण जन्म से ही होते हैं। इस मूलांक के लोग प्रायः नेतृत्व करने वाले, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी होते हैं। वे जहां भी जाते हैं, अपनी उपस्थिति का प्रभाव छोड़ते हैं। कम उम्र में ही खूब ऊंचाइयां हासिल कर लेते हैं। नौकरी से ज्यादा बिजनेस में सफल रहते हैं।

नेतृत्व क्षमता
02 / 06

नेतृत्व क्षमता

मूलांक 1 वाले जन्मजात लीडर होते हैं। वे किसी के अधीन रहकर काम करना पसंद नहीं करते। इसलिए नौकरी से ज्यादा बिजनेस में अच्छा करते हैं।

आत्मबल और आत्मविश्वास
03 / 06

आत्मबल और आत्मविश्वास

ये लोग आत्मबल से परिपूर्ण होते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते। यही वजह है कि इन्हें हर काम में सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहती हैं।

स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी
04 / 06

स्वाभिमानी और महत्वाकांक्षी

इन्हें अपने आत्मसम्मान की बहुत चिंता होती है और ये बड़े सपने देखने वाले होते हैं। कम उम्र से ही ये बड़ा आदमी बनने का सपना देखने लगते हैं। यही वजह है कि कम उम्र में ही ये खूब सफलता पा लेते हैं।

स्पष्टवादी और सच्चे
05 / 06

स्पष्टवादी और सच्चे

मूलांक 1 वाले लोग साफ-साफ बोलते हैं, झूठ और चापलूसी से दूर रहते हैं। किसी भी काम को मेहनत से करते हैं और सफलता पाकर ही दम लेते हैं।

करियर और सफलता के क्षेत्र
06 / 06

करियर और सफलता के क्षेत्र

प्रशासन,राजनीति, व्यापार, उद्यमिता, सेना, पुलिस, नेतृत्व भूमिका, लेखन, मीडिया, मोटिवेशनल स्पीकर, वैज्ञानिक या तकनीकी क्षेत्र में ये अच्छा करियर बनाते हैं।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited