शनि मार्गी से इन राशि वालों की बढ़ेगी मुसीबत,मार्च 2025 तक रहना होगा संभलकर
न्याय के देवता शनि देव जल्द ही कुंभ राशि में वक्री अवस्था से मार्गी होने वाले हैं। शनि के मार्गी होने से कुछ राशि के जातक की टेंशन बढ़ सकती हैं। इन राशि वालों को साल 2025 तक जरा संभलकर रहना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं शनि मार्गी से किन राशि वालों को सावधान रहना होगा।

शनि की सीधी चाल
शनि देव 15 नवंबर 2024 अपनी स्वराशि कुंभ में सीधी चाल चलेंगे। साल 2025 के 29 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे। शनि के मार्गी का असर सारी राशि के जातक पर पड़ेगा। शनि की सीधी चाल से कुछ राशि वालों की मुसीबत बढ़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि मार्गी से किन राशि वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि
कुंभ में शनि के मार्गी होने से तुला राशि के जातक पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इस समय में आपको बिजनेस में थोड़ा संभलकर चलना होगा। इसके साथ ही सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा। वाद विवाद से बचकर रहना होगा।

धनु राशि
शनि मार्गी होने से धनु राशि के लोगों को पर शुभ असर नहीं पड़ेगा। इस समय में आपको सोच समझकर धन का निवेश करना होगा। इस समय में आपका धन खर्च बढ़ सकता है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों पर शनि मार्गी का प्रभाव पड़ेगा। इस समय में आपको अधिक मेहनत करने के बाद ही परिणाम नहीं मिलेंगे। शनि मार्गी के समय में आपको यात्रा करने से बचना होगा। इस दौरान आप दूसरों को रुपए उधार लेने से बचें।

मीन राशि
शनि मार्गी होने से मीन राशि के जातक को पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में अनबन बढ़ सकती है। इस समय में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

चाय पीकर भी घटा सकते हैं वजन, बस सुबह चाय में उबाल लें ये चीज, मक्खन जैसे पिघलेगा जिद्दी बैली फैट

अपने नामों के अलावा फलों के लिए भी फेमस हैं भारत के ये शहर, जानें कहां कौन सा फ्रूट है स्टार

आखिरकार मुल्डर ने बताया क्यों नहीं तोड़ा लारा का रिकॉर्ड, दिल जीत लेगा कारण

UPSC Topper अयान जैन ने दिया सक्सेस मंत्रा, बताया मेंस पास करने के लिए क्या था उनका तरीका

टेस्ट में सबसे तेज 300 रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप पर हैं अपने सहवाग

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अफगानिस्तान पर लाए गए 'मसौदा प्रस्ताव' से बनाई दूरी

War 2 Wrap Up: ऋतिक रोशन ने टीम के लिए रखी पार्टी तो जूनियर एनटीआर ने किया वॉर 2 का धन्यवाद, ऐसे मनाया शूटिंग पुरी होने का जश्न

Bihar Weather: बिहार में धीमी पड़ी बारिश, चढ़ने लगा पारा; आज गया-भागलपुर समेत इन जिलों में अलर्ट

राजस्थान का मौसम 8-July-2025: राजस्थान में मानसून ने ली करवट, 128 फीसदी अधिक बरसे मेघराज, कई जिलों में अलर्ट

BRICS News: 'अगले साल भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 'मानवता सर्वप्रथम' दृष्टिकोण पर आधारित होगी...' बोले प्रधानमंत्री मोदी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited