पापमोचनी एकादशी पर करें ये 5 चमत्कारी उपाय, दूर होगा कर्ज और आर्थिक तंगी

Papmochani Ekadashi Ke Upay: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को अत्यंत पवित्र और फलदायी माना गया है। कल यानी 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आपको पापमोचनी एकादशी व्रत के कुछ उपाय करने चाहिए।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Mar 14 2026, 13:59 IST
​पापमोचनी एकादशी के उपाय​Image Credit : Canva01 / 06

​पापमोचनी एकादशी के उपाय​

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली पापमोचनी एकादशी का महत्व अधिक बताया गया है। यदि आप इस दिन कुछ खास उपाय करते हैं, तो आपके जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

​दरिद्रता दूर करने के उपाय​Image Credit : Canva02 / 06

​दरिद्रता दूर करने के उपाय​

पापमोचनी एकादशी की शाम तुलसी के पौधे के पास गाय के घी का दीपक जलाना एक असरदार उपाय है। ये उपाय जीवन में आर्थिक संकट को दूर करके घर में दरिद्रता का प्रभाव कम करता है।

​कर्ज मुक्ति का उपाय​Image Credit : Canva03 / 06

​कर्ज मुक्ति का उपाय​

पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु का चावल अर्पित करने चाहिए, इसके बाद उन चावलों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें। अगर किसी व्यक्ति पर कर्ज का बोझ है, तो ये उपाय काम करेगा।

​पितृ दोष के लिए उपाय​Image Credit : Canva04 / 06

​पितृ दोष के लिए उपाय​

पापमोचनी एकादशी के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक जलाकर उसकी सात बार परिक्रमा करना शुभ बताया गया है। इससे आपको पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

​मन की शांति का उपाय​Image Credit : Canva05 / 06

​मन की शांति का उपाय​

पापमोचनी एकादशी के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ फलदायी होता है। ये उपाय आपके मन को शांति प्रदान करने वाला होता है।

​पुण्य प्राप्ति के उपाय​Image Credit : Canva06 / 06

​पुण्य प्राप्ति के उपाय​

पापमोचनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फल, पीले फूल और पीली मिठाई का भोग लगाना शुभ माना जाता है। इस दिन पीले वस्त्र का दान करना भी भी पुण्य फलदायी होता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!