30 की उम्र के बाद राजाओं जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शनि बना देते हैं करोड़पति
मूलांक किसी भी व्यक्ति के जीवन के बारे में काफी कुछ राज खोल देता है। आज यहां हम एक ऐसे मूलांक की बात करेंगे जिससे जुड़े लोग 30 साल तक खूब संघर्ष करते हैं लेकिन 30 के बाद से उनकी किस्मत अचानक से पलटी मारती है और ये करोड़पति बन जाते हैं। जानते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं।

कौन सा मूलांक है?
अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक के मूलांक का जिक्र किया गया है। हर मूलांक पर किसी न किसी ग्रह का प्रभाव रहता है। आज हम यहां एक ऐसे मूलांक के बारे में बात करेंगे जिस मूलांक के लोगों पर शनि का प्रभाव रहता है। इन लोगों को 30 साल की उम्र तक खूब संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन इनकी मेहनत का फल इन्हें 30 की आयु के बाद जाकर मिलता है। जानते हैं ये किस मूलांक के लोग हैं।

मूलांक 8 के लोग
हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 के लोगों के बारे में। जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि की विशेष कृपा रहती है।

30 की उम्र में बन जाते हैं राजा
मूलांक 8 वालों का शुरुआती जीवन बड़े संघर्षों में व्यतीत होता है। लेकिन 30 साल की उम्र के बाद अचानक से इनके जीवन में परिवर्तन होता है और इन्हें इस उम्र में वो सबकुछ मिल जाता है जो ये चाहते थे।

किसी चीज की नहीं रहती कमी
यूं कहें कि मूलांक 8 वालों की उनकी मेहनत का फल 30 साल की आयु के बाद ही मिलता है। उम्र के इस पड़ाव में ये लोग धनवान बन जाते हैं। इन्हें किसी चीज की कोई कमी नहीं रहती।

धीरे-धीरे पाते हैं तरक्की
मूलांक 8 वाले अपने जीवन में धीरे-धीरे ही तरक्की करते हैं। शनि की वजह से ही इन्हें कड़ी मेहनत के बाद मीठा फल प्राप्त होता है। लेकिन जब ये एक बार सफल हो जाते हैं तो इन्हें कोई हरा नहीं सकता।

कर्म पर करते हैं भरोसा
मूलांक 8 वालों की एक खासियत ये है कि ये लोग कर्म पर भरोसा करते हैं। आसानी से हार नहीं मानते। यही वजह है कि एक समय बाद सफलता इनके कदम चूम लेती है।

अनुशासन प्रिय
इन्हें अनुशासन में रहना पसंद होता है और यह किसी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते।(यह भी पढ़ें- इन राशियों के लड़कों में होता है गजब का आकर्षण, लड़कियां तुरंत हो जाती हैं इंप्रेस)(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

दूध वाली चाय छोड़ घर में तैयार करें ये 4 तरह की चाय, बिना मेहनत अंदर हो जाएगी बाहर निकली तोंद

संन्यास के बाद भी विराट कोहली के पास इतिहास रचने का मौका

इस स्कूल से पढ़े हैं नीरज चोपड़ा, जानें कहां से ली है डिग्री

मुंबई की गर्मी से दूर Nia Sharma ने थाईलैंड पहुंच लहरों में लगाया गोता, बैकलेस मोनोकिनी पहन फ्लॉन्ट किया फिगर

CSK को लगे तिहरे झटके, मुश्किल है बाकी बचे मैचों में जीत

ये है UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोन नंबर, यहां कंपलेंट करने से बनेगी बात

Maharashtra: जलगांव में बेपटरी हुई मालगाड़ी, 7 डिब्बे पटरी से उतरे; नंदुरबार-सूरत रेल मार्ग बाधित

Sonu Nigam को ‘कन्नड़ विवाद’ में मिली बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने दिया दंडात्मक कार्रवाई न करने का आदेश

Vat Savitri Vrat Niyam: वट सावित्री व्रत करने वाली महिलाएं लें नोट, व्रत में ना हो चूक, ये चीजें होती हैं वर्जित

DRDO ने फिर किया कमाल, 8 माह के रिकॉर्ड समय में तैयार की ऐसी तकनीक जिससे जहाजों को होगा फायदा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited