30 के बाद अचानक से चमकती है इस मूलांक वालों की तकदीर, शनि की कृपा से हो जाते हैं अमीर
Numerology Number 8: अंकशास्त्र में मूलांक के आधार पर किसी भी व्यक्ति के भविष्य और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। आज हम एक ऐसे मूलांक की बात करेंगे जिससे जुड़े लोग अमूमन 30 साल की उम्र के बाद सफलता पाते हैं। जानिए ये कौन सा मूलांक है।

30 के बाद कामयाबी हासिल करते हैं इस मूलांक के लोग
अंक शास्त्र में कुल 9 मूलांक का जिक्र किया गया है और हर मूलांक के लोगों में कुछ न कुछ खूबियां और खामियां होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा मूलांक है जिससे जुड़े लोगों को सफलता देरी से मिलती है। इन लोगों के जीवन में 30 साल की उम्र के बाद अचानक से बदलाव होता है और इनकी किस्मत चमक जाती है। जानिए ये कौन सा मूलांक है।

मूलांक 8
हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 के लोगों के बारे में जो 30 साल की उम्र के बाद अचानक से कामयाब होते हैं। या यूं कहें कि इन्हें सफलता 30 साल की उम्र के बाद ही मिलती है।

इन पर रहती है शनि की कृपा
जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है।

शनि बनाते हैं मेहनती
जिस तरह से शनि मंद गति से अपनी राशि बदलता है ठीक वैसे ही मूलांक 8 वाले जातक जीवन में धीरे-धीरे सफलता पाते हैं। शनि के प्रभाव के कारण ही ये अत्याधिक मेहनती होते हैं।

एक समय बाद आर्थिक स्थिति हो जाती है अच्छी
मूलांक 8 वालों की आर्थिक स्थिति एक समय बाद काफी अच्छी होती है। लेकिन कई सालों तक इन्हें काफी संघर्ष करना पड़ता है।

कर्म पर करते हैं भरोसा
मूलांक 8 वाले लोग कर्म पर भरोसा करते हैं। ये आसानी से हार नहीं मानते। कड़ी मेहनत के बल पर ये सफलता पाने में कामयाब रहते हैं।

इस दिशा में बनाते हैं करियर
मूलांक 8 वाले लोग इंजीनियर, कंस्ट्रक्शन, तेल, पेट्रोल पंप, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट और लोहे की वस्तुओं से जुड़ा व्यापार करते हैं और इन्हें इन कार्यों में सफलता मिलने के प्रबल आसार भी रहते हैं। (यह भी पढ़ें- पक्की पतिव्रता हैं आलिया भट्ट, इस तरह से रणबीर कपूर के लकी नंबर को अपनाकर निभाया पत्नी धर्म, देता है सुपरपावर)

World Most Expensive Mango: तीन लाख रुपये किलो बिकता है ये आम, जानें अपने बगीचे में उगाने का तरीका

इस देश में बहती है एशिया की सबसे लंबी नदी, टॉपर्स को ही पता होगा नाम

माता-पिता का खूब नाम रोशन करते हैं इस मूलांक के बच्चे, करीना कपूर के बड़े बेटे तैमूर का भी है यही शुभ अंक

Anupamaa 7 Maha Twist: सरेआम खुलेगा मोटी बा का कच्चा-चिट्ठा, वसुंधरा और पराग का जुलूस निकालेगी अनुपमा

4 जिले 5 तहसील 96 गांवों की चमकेगी किस्मत, बनने वाला है 112 KM लंबा ग्रीन हाईवे; किसानों की होगी चांदी; जुड़ जाएंगे यूपी-एमपी

Sky Force On Ott: अक्षय कुमार की स्काई फोर्स ओटीटी पर देगी दस्तक, जानें कब और कहां देख होगी स्ट्रीम?

Film University UP: फिल्मी करियर का हब बनेगा उत्तर प्रदेश, ग्रेटर नोएडा में बनेगी भव्य फिल्म यूनिवर्सिटी

IPL 2025, CSK vs MI Tickets Booking: फैंस के लिए खुशखबरी, ऐसे करें चेन्नई-मुंबई IPL मैच की टिकट बुकिंग

Equity Mutual Fund: फरवरी में 54% से ज्यादा इक्विटी म्यूचुअल फंड ने NSE बेंचमार्क को छोड़ा पीछे, दिया ज्यादा रिटर्न

19 March Current Affairs: सुनीता विलियम्स कितने समय तक अंतरिक्ष में रहीं? देखें 19 मार्च के टॉप करेंट अफेयर्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited