Ishan Kon Vastu: घर की इस दिशा में होता है देवी-देवताओं का निवास, रखी जा सकती हैं ये चीजें, जानिए इसका वास्तु विधान
Ishan Kon Vastu (ईशान कोण वास्तु): वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की ईशान कोण दिशा यानी की उत्तर पूर्व की दिशा को अत्यंत ही शुभ माना जाता है। इस दिशा कुछ ऐसी चीजें रखी जा सकती हैं जिससे घर की सकारात्मकता और भी बढ़ सकती है।

ईशान कोण वास्तु
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा को ईशान कोण कहा जाता है। इस दिशा को बहुत पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और घर के सदस्यों को सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

ईशान कोण दिशा में क्या रखें
वास्तु मान्यताओं के मुताबिक घर की उत्तर पूर्व या ईशान कोण दोष में ऐसी चीजें रखनी चाहिए जिससे इस दिशा की पवित्रता बनी रहे और दैवी शक्तियों का वास घर में रहे। इसके लिए कुछ ऐसे वास्तु विधान हैं जिनका पालन करना आपके लिए शुभ हो सकता है।

पूजा घर
घर की ईशान कोण दिशा को पूजा घर बनाने के लिए और देवी-देवताओं की मूर्ति रखने के लिए सबसे उचित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिशा को घर का केंद्र माना जाता है जहां से भगवान का स्थायी निवास होता है। इस जगह को हमेशा साफ और पवित्र रखना चाहिए।

तुलसी का पौधा
वास्तु विधान के अनुसार तुलसी का पौधा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। तुलसी के पौधे के पास हर शाम घी का दीपक जलाना माता लक्ष्मी को प्रसन्न करता है।

फिश टैंक
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में मछली का टैंक यानी फिश टैंक उत्तर-पूर्व दिशा में रखना इस नाते शुभ माना जाता है क्योंकि ऐसा करने से घर में धन का प्रवाह बढ़ता है और व्यक्ति को कंगाली से छुटकारा मिलता है। इससे घर में चल रही समस्याएं भी दूर होती हैं।

श्री यंत्र
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्री यंत्र को ईशान कोण में रखना अत्यंत ही लाभकारी माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जाएं आकर्षित होती हैं। श्री यंत्र को ईशान कोण में रखने से माता लक्ष्मी की कृपा जीवन पर बनी रहती है और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

शंख
शंख को ईशान कोण में रखना उचित माना जाता है। इस दिशा में शंख रखने से नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं। शंख को माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। घर में शंख रखने से मानसिक तनाव दूर होता है और मन को शांति मिलती है।

सरेआम पत्नियों की धज्जियां उड़ाने से नहीं चूके राजा चौधरी-युजवेंद्र चहल समेत ये सितारे, चरित्र पर उठाई उंगली

बार बार मुरझा जा रहे गुलाब के पौधे, तो आज ही अपना लें ये टिप्स, हमेशा रहेंगे फूलों से भरे

भारत की बेटी ने सुलझाई 100 साल पुरानी गणित की पहेली, अमेरिका भी हो गया हैरान

ऐश्वर्या राय के पापा की आंखों में कांटे की तरह चुभते थे सलमान खान, खाली-फोकट में चढ़ गई विवेक ओबरॉय की बलि...

GHKKPM 7 Maha Twist: ससुराल में कदम रखते ही ननद से डांट खाएगी जूही, लक्ष्मी को ठेंगा दिखाकर पैसे कमाएगी तेजस्विनी

सोशल मीडिया स्टार अपूर्वा मखीजा ने पेरिस में कराई बेइज्जती, सिक्योरिटी गार्ड्स ने जबरदस्ती कॉन्सर्ट से भगाया!!

सौरभ भारद्वाज को AAP में मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, गोपाल राय को गुजरात का प्रभार

Noida: बीच सड़क पर लग्जरी कार के साथ स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होने पर ट्रैफिक पुलिस ने काटा 54500 रुपए का चालान

अब क्यों ही सनस्क्रीन पर खर्च करने पैसे? जब घर पर बना सकते हैं नेचुरल सनस्क्रीन

Crypto Scams 2025: क्रिप्टो ट्रेडर्स सावधान! फ्री माइनिंग की आड़ में हो न जाए चोरी, जानें कैसे करें असली-नकली की पहचान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited