2025 के पहले दिन घर ले आएं ये खास मूर्ति, पूरे साल मां लक्ष्मी और सरस्वती रहेंगी मेहरबान
New Year 2025 Vastu Tips In Hindi: ज्योतिष अनुसार अगर आप साल के पहले दिन ये खास मूर्ति घर में लाते हैं तो आपको पूरे साल किसी चीज की कमी नहीं होगी। इस मूर्ति को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है।
नए साल के पहले दिन घर ले आएं ये खास मूर्ति
हर इंसान चाहता है कि उसके लिए नया साल बेहद शुभ साबित हो। साथ ही उसे हर काम में सफलता मिले और आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहे। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको बताने जा रहे हैं नए साल से जुड़ा एक ऐसा खास उपाय जिससे पूरे साल आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको किसी चीज की कोई कमी नहीं होगी। चलिए जानते हैं नए साल के पहले दिन घर में कौन सी मूर्ति लाने से किस्मत चमक जाएगी।
कामधेनु गाय की मूर्ति
नए साल के पहले दिन आप घर में कामधेनु गाय की मूर्ति ला सकते हैं। इस मूर्ति को हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना गया है।
इस मूर्ति को घर में रखने के फायदे
वास्तुशास्त्र अनुसार कामधेनु गाय की मूर्ति घर में रखने से सुख-शांति आती है और जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
सुख-शांति का प्रतीक
कामधेनु गाय को धन, समृद्धि और सुख-शांति का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इनकी मूर्ति को घर में रखने से सभी सुख प्राप्त होते हैं।
घर में कामधेनु गाय की ऐसी मूर्ति रखें
घर में कामधेनु गाय की ऐसी मूर्ति रखें जिसमें उनके साथ बछड़ा भी हो। इससे भाग्य मजबूत होता है।
मूर्ति रखने की दिशा और जगह
इस मूर्ति को घर या ऑफिस में उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। घर के पूजाघर और मेनगेट पर भी कामधेनु गाय की मूर्ति रखना लाभकारी माना जाता है।
किस धातु की होनी चाहिए मूर्ति
घर में चांदी, तांबा और पीतल की धातु से बनी कामधेनु गाय की मूर्ति रखना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। (डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
सिकंदर की मौत कैसे हुई थी, क्या थी उसकी अंतिम इच्छा?
Feb 18, 2026
हार्दिक पांड्या बने टी20 में डबल धमाल करने वाले पहले भारतीय
PM Kisan: 41 लाख से ज्यादा किसानों को बड़ी सौगात, बिना फार्मर ID के भी मिलेगी पीएम किसान की 22वीं किस्त
T20 वर्ल्ड कप में सूर्या ने रचा इतिहास, बाबर-मैक्सवेल समेत 5 खिलाड़ियों का तोड़ा रिकॉर्ड
इन 5 राशियों के लिए 'बैड डे' बन सकता है 19 फरवरी का दिन, रहें बेहद सतर्क
अभिषेक शर्मा ने लगाई डक की हैट्रिक, बने पहले भारतीय ओपनर
योगी आदित्यनाथ ने मोहन भागवत से की मुलाकात, संघ प्रमुख क्यों कर रहे UP का लगातार दौरा?
सवा लाख में बिक गया सरकारी इंजीनियर! रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा; ACB ने ऐसे बिछाया था जाल
Bhiwandi Mayor Election : कांग्रेस के 'पंजे' में भिवंडी, BJP को उनके पार्षदों ने दिया जोर का झटका; कौन बनेगा महापौर?
PAK vs NAM: पाकिस्तान ने किया बाबर और शाहीन को नजरअंदाज, ऑलराउंडर ने बताई क्या है सच्चाई
हार्दिक पांड्या बने टी20 में डबल धमाल करने वाले पहले भारतीय
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited