ये 5 शक्तिशाली मंत्र, हर दिन पढ़ें और अपने बच्चों को भी सिखाएं, बदल जाएगा जीवन
Most Powerful Mantra In Hinduism: सनातन धर्म में मंत्र जाप का सर्वाधिक महत्व माना जाता है। कहते हैं मंत्रों में इतनी शक्ति होती है कि इससे जीवन की किसी भी परेशानी का हल निकाला जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं 5 सबसे शक्तिशाली मंत्र।

सनातन धर्म के 5 शक्तिशाली मंत्र
मंत्र का अर्थ है अपने मन को एक तंत्र में बांधना। मंत्रों के जाप से मन स्थिर और शांत हो जाता है जिससे जीवन की सभी तरह की चिताओं से मुक्ति मिल जाती है। आपके जो भी ईष्ट हैं उनके मंत्रों का जाप आपको जरूर करना चाहिए। यहां हम आपको कुछ ऐसे शक्तिशाली मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जाप करने से आप जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

ॐ नमः शिवाय
यह महादेव शिव का सबसे सरल और अति-शक्तिशाली मंत्र है। कहते हैं इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करने से शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
यह महामृत्युंजय मंत्र है। कहते हैं इस मंत्र का नियमपूर्वक जाप करने से असमय मृत्यु और हर प्रकार के रोग से बचाव होता है।

ओम नमो भगवते वासुदेवाय
ये मंत्र अहंकार को त्यागने और हर दिन विनम्रता के साथ जीने में मदद करता है। इस मंत्र के जाप से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है।

ॐ नमो भगवते रुद्राय
इस मंत्र का जाप भगवान शंकर के रुद्र रूप को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। कहते हैं इसका जाप करने से व्यक्ति को किसी प्रकार का भय नहीं होता है। साथ ही ऐश्वर्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर् विष्णु गुरुर् देवो महेश्वरा गुरु साक्षात परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नमः
ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सुबह-सुबह सच्चे मन से गुरु स्तोत्रम का जाप करता है, तो उसे न केवल अपने जीवन में शिक्षकों का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि देवताओं का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

रेगुलर वॉक से ज्यादा फायदेमंद है 15 मिनट उल्टा चलना, रिवर्स वॉक करने से मिलेंग डबल फायदे

Sikandar को मटियामेट कर सकती हैं ये 7 बातें, एक बार फिर से बॉक्सऑफिस पर पीट न जाए सलमान खान का स्टारडम

पिता बेचते हैं दूध और बेटी बनी थी बिहार बोर्ड 12वीं की टॉपर, टीना डाबी की तरह बनना चाहती है IAS

मसूरी मॉल रोड से सिर्फ 30 मिनट दूर है स्वर्ग से सुंदर जगह, 5 km का है रास्ता, शायद ही पता होगा नाम

Fashion Fight: पति नागा की एक्स बीवी का ड्रेस उधार मांग पहन आई शोभिता? सामंथा के पुराने लुक को यूं किया कॉपी की हो गई ट्रोल, बस इतना सा ता अंतर

Farah Khan के खिलाफ हिंदुस्तानी भाउ ने की FIR की मांग, मामले को लेकर पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट

कॉमेडियन कुणाल कामरा की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने भेजा समन, विवादित बयान मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

आखिरकार समय रैना ने मांगी देश से माफी, इंडियाज गॉट लेटेन्ट की गलती का हुआ अहसास तो बोलें फ़्लो-फ़्लो में......

Greater Noida Traffic: शाहबेरी रोड को चौड़ा करने का काम शुरू, 20 दिन के लिए बंद रहेगा रूट, यहां देखें ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

Animal Fight Video: कोबरा पर हमला करके बुरा फंस गया शेर, हुआ ऐसा पलटवार कांपने लगा जंगल का राजा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited