भारी लाभ कमाने के लिए तैयार हो जाएं ये 5 राशियां, चंद्रमा का तुला में गोचर कर देगा मालामाल

14 दिसंबर को चंद्रमा ने शुक्र की राशि तुला में गोचर कर लिया है। तुला में चंद्रमा ढाई दिनों तक रहेंगे। इन ढाई दिनों में कुछ राशि वालों को लाइफ में अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनको चंद्रमा के इस गोचर से लाभ होगा?

तुला में प्रवेश कर गए चंद्रमा
01 / 07

तुला में प्रवेश कर गए चंद्रमा

​14 दिसंबर 2025 की रात 9:41 बजे चंद्रमा तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। तुला राशि शुक्र की होने से यह गोचर संतुलन, सौंदर्य, रिश्तों और कूटनीति को बढ़ावा देगा। चंद्रमा का यह गोचर लगभग ढाई दिन तक चलेगा, जिस दौरान भावनाएं संतुलित रहेंगी। सामाजिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और निर्णय लेने में स्पष्टता बढ़ेगी। वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा मन के कारक है, इसलिए तुला की ऊर्जा से रिश्तों में मधुरता आएगी और जीवन में सामंजस्य बनेगा। विशेष रूप से मिथुन, धनु, कुंभ, तुला और कर्क राशि वालों को इस गोचर से विशेष लाभ मिलेगा।​

मिथुन राशि
02 / 07

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए चंद्रमा 5वें भाव को प्रभावित करेंगे। जो रचनात्मकता, रोमांस और संतान सुख को बढ़ावा देगा। आपके विचार स्पष्ट और क्रिएटिव होंगे, नई योजनाएं सफल होंगी और कार्यक्षेत्र में नई प्रेरणा मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी, अविवाहितों को नए रोमांटिक अवसर मिल सकते हैं और वैवाहिक जीवन में सुख बढ़ेगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा, विशेषकर मानसिक तनाव कम होगा। इस समय कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना या कला-संबंधी कार्य करना बहुत शुभ रहेगा।

कर्क राशि
03 / 07

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए चंद्रमा चौथे भाव (सुख भाव) में होंगे, जो घरेलू सुख, माता से लाभ और भावनात्मक स्थिरता लाएंगे। तुला की ऊर्जा से परिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी, घर में सकारात्मक वातावरण बनेगा और संपत्ति या वाहन संबंधी कार्य सफल होंगे। मां का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका सहयोग मिलेगा। यह समय घर सजाने या रिनोवेशन के लिए भी शुभ है। मानसिक शांति बढ़ेगी।

तुला राशि
04 / 07

तुला राशि

तुला राशि के लिए चंद्रमा लग्न भाव में गोचर करेगा, जो व्यक्तित्व में चमक, आत्मविश्वास और आकर्षण बढ़ाएगा। तुला की स्वाभाविक ऊर्जा से रिश्तों में संतुलन आएगा, लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे और सामाजिक जीवन सक्रिय रहेगा। सौंदर्य और स्वास्थ्य में सुधार होगा, नई ड्रेसिंग या लुक ट्राई करने का अच्छा समय है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आत्मविश्वास से निर्णय सही साबित होंगे।

धनु राशि
05 / 07

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह गोचर 11वें भाव (लाभ भाव) में होगा, जो आय वृद्धि, मित्रों से सहयोग और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला सिद्ध होगा। आपकी नेटवर्किंग मजबूत होगी, पुराने मित्रों से मदद मिलेगी और नए साझेदारियां सफल होंगी। निवेश या बिजनेस में लाभ के योग बनेंगे। इसको साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। भावनात्मक रूप से स्थिरता आएगी और परिवार से सुख मिलेगा। यह समय धन संचय और दीर्घकालिक योजनाओं के लिए अच्छा है।

कुंभ राशि
06 / 07

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा 9वें भाव (भाग्य भाव) में आएंगे, जो भाग्योदय, उच्च शिक्षा, लंबी यात्राएं और धार्मिक कार्यों में सफलता लाएगा। तुला की ऊर्जा से आपके निर्णय सटीक होंगे, पिता या गुरुओं से सहयोग मिलेगा और आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। विदेश यात्रा या तीर्थ दर्शन के योग बन सकते हैं। करियर में नई दिशा मिलेगी और पुराने प्रयासों का फल प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आएगा।

strongडिसक्लेमर strong
07 / 07

​​डिसक्लेमर

यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited