ढाई दिनों तक फूंक-फूंककर कदम रखें इन 5 राशियों के लोग, शुरू हुआ खतरनाक अमावस्या योग
18 जनवरी की शाम 4 बजकर 41 मिनट पर चंद्रमा ने शनि की राशि मकर में प्रवेश किया है। इससे यहां पहले से मौजूद सूर्य के साथ चंद्रमा की युति बन गई है, जिससे अमावस्या योग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए परेशानियों का कारण बन सकता है। ढाई दिनों को यह योग रहेगा। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा और इसके लिए क्या उपाय करें?
बन गया अमावस्या योग
18 जनवरी की शाम 4 बजकर 41 मिनट पर चंद्रमा ने मकर राशि में प्रवेश कर लिया है। शनि के स्वामित्व वाली मकर राशि में पहले से ही सूर्य, बुध, मंगल और शुक्र मौजूद हैं। चंद्रमा के यहां पहुंचते ही सूर्य और चंद्रमा की युति बन गई है, जिससे अमावस्या योग का निर्माण हो गया है। एक ही राशि में पांच ग्रहों का एकत्र होना ज्योतिष में भारी ग्रह दबाव माना जाता है। मकर शनि की राशि है और यहां सूर्य पहले से मौजूद हैं, ऐसे में यह अमावस्या योग भावनात्मक असंतुलन, मानसिक तनाव और निर्णय लेने की क्षमता पर असर डाल सकता है। चंद्रमा इस राशि में ढाई दिनों तक रहेगा। इस कारण इस समय तक आपको सावधानियां बरतनी होंगी। आइए जानते हैं कि यह अमावस्या योग किन राशि वालों के लिए परेशानी भरा समय लेकर आएगा और इससे बचने के लिए क्या करें।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह अमावस्या योग करियर और सामाजिक छवि से जुड़े मामलों में परेशानी बढ़ा सकता है। कार्यस्थल पर दबाव, सीनियर्स से मतभेद या मेहनत का पूरा फल न मिलने जैसी स्थिति बन सकती है। मन में गुस्सा और बेचैनी भी बनी रह सकती है। इस योग के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए मेष राशि के लोग रोज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें और 'ॐ सूर्याय नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह अमावस्या योग रिश्तों और मानसिक शांति पर असर डाल सकता है। पार्टनर से गलतफहमियां, भावनात्मक दूरी और बिना वजह चिंता बढ़ सकती है। परिवार में भी माहौल थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। इस योग से बचाव के लिए कर्क राशि के लोग शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और चंद्रमा को मजबूत करने के लिए सफेद चीजों का दान करें।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह योग घरेलू जीवन और संपत्ति से जुड़े मामलों में उलझन पैदा कर सकता है। घर में बहस, वाहन या प्रॉपर्टी से जुड़ा तनाव और मन की अशांति बनी रह सकती है। निर्णय लेते समय कन्फ्यूजन बढ़ेगा। इस योग के असर को कम करने के लिए तुला राशि के लोग मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें और जरूरतमंद को सफेद मिठाई दान करें।
मकर राशि
अमावस्या योग मकर राशि में ही बन रहा है, इसलिए मकर राशि वालों पर इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा। आत्मविश्वास में कमी, थकान, काम में मन न लगना और स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी समस्याएं सामने आ सकती हैं। मानसिक दबाव भी बढ़ सकता है। इससे बचने के लिए मकर राशि के लोग शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए यह अमावस्या योग खर्चों में बढ़ोतरी और मानसिक अस्थिरता का कारण बन सकता है। बिना वजह चिंता, नींद की कमी और पुराने मुद्दों को लेकर तनाव बना रह सकता है। इस योग के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए कुंभ राशि के लोग जरूरतमंद या बुजुर्ग व्यक्ति को काले तिल या कंबल का दान करें।
अमावस्या योग में क्या रखें खास ध्यान
इस अमावस्या योग के दौरान किसी भी राशि के लोगों को गुस्से में फैसले लेने, बहस करने और जल्दबाजी से बचना चाहिए। मानसिक शांति के लिए ध्यान, मंत्र जाप और सात्विक भोजन लाभदायक रहेगा। माना जाता है कि इस समय संयम और सही उपाय अपनाने से ग्रहों का नकारात्मक असर काफी हद तक कम हो जाता है।
डिसक्लेमर
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
मुरझाए पौधों को फिर लहलहाता कर देगा ये अमृत टॉनिक, आज ही रसोई की इन चीजों से बना लें
1.5 टन Split AC पर आया छप्परफाड़ डिस्काउंट, 52% तक गिरे Voltas, Blue Star, LG, Samsung एसी की कीमत
104 साल पुरानी यूनिवर्सिटी जहां पढ़ते हैं 07 लाख से ज्यादा छात्र, अमिताभ और शाहरुख भी यहीं पढ़े
भारत का इकलौता State, जहां से तीन राज्यों और दो देशों की ओर जा सकते हैं पैदल
कान में झूमर लटकाएं.. फुदक-फुदककर कहां पहुंची आलिया भट्ट, सफेद कुर्ती के साथ पहनी पाकिस्तान की वायरल सलवार
BJP पर बरसे AAP नेता, बोले- एक साल में ही दिल्ली का सत्यानाश कर दिया
कैसा बेलपत्र चढ़ाने करने से प्रसन्न होते हैं भगवान शिव, जानिए डंडी या बिना डंडी का, कौन सा बेलपत्र करें अर्पित?
Explainer: अमेरिका-बांग्लादेश व्यापार समझौता भारत के लिए कैसे पैदा कर सकता है चुनौतियां?
कल नई सरकार के लिए मतदान करेंगे बांग्लादेश के लोग, जनमत संग्रह भी होगा, ढाका पहुंचे 394 पर्यवेक्षक, 197 पत्रकार
मुरझाए पौधों को फिर लहलहाता कर देगा ये अमृत टॉनिक, आज ही रसोई की इन चीजों से बना लें
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited