मेहनत के फल के लिए रेडी हो जाएं इन 5 राशियों के लोग, किस्मत बदलेगा मंगल-शनि का त्रिदशांश योग

Mangal Shani Dashank Yog 2026 : मंगल और शनि एक दूसरे से 36 डिग्री पर आ गए हैं। इससे दशांक योग का निर्माण हो गया है। यह योग कुछ राशि वालों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह योग शुभ रहने वाला है।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Jun 14 2026, 15:50 IST
मंगल-शनि का दशांक योग देगा महालाभ01 / 06

मंगल-शनि का दशांक योग देगा महालाभ

Mangal Shani Dashank Yog 2026 : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की स्थिति और उनके बीच बनने वाले योगों का विशेष महत्व माना जाता है। ग्रह जब एक-दूसरे से विशेष दूरी पर आते हैं तो उनके बीच बनने वाले संबंधों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर देखने को मिलता है। 14 जून 2026 को सुबह 2 बजकर 35 मिनट पर मंगल और शनि एक-दूसरे से 36 डिग्री पर आ गए हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस स्थिति से दशांक योग का निर्माण हुआ है। वर्तमान समय में मंगल मेष राशि में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। मंगल को ऊर्जा, साहस, भूमि, पराक्रम और कार्यक्षमता का कारक माना जाता है, जबकि शनि कर्म, अनुशासन, धैर्य और मेहनत का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में मंगल और शनि का यह संबंध मेहनत, योजना और दृढ़ इच्छाशक्ति से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए यह योग लाभकारी रह सकता है।

​मेष राशि​02 / 06

​मेष राशि​

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और इस समय मंगल अपनी ही राशि में स्थित हैं। ऐसे में दशांक योग मेष राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ाने वाला साबित हो सकता है। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग बन सकते हैं। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। हालांकि जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना लाभकारी रहेगा।

​सिंह राशि​03 / 06

​सिंह राशि​

सिंह राशि वालों के लिए मंगल और शनि का यह योग सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। व्यवसाय में नए संपर्क लाभदायक साबित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए यह समय अच्छा रह सकता है।

​तुला राशि​04 / 06

​तुला राशि​

तुला राशि के लोगों के लिए यह योग कार्यक्षेत्र में बदलाव और प्रगति के संकेत दे सकता है। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आपकी मेहनत की सराहना होगी। व्यापार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां कम हो सकती हैं। साझेदारी से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं। परिवार का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है।

​वृश्चिक राशि​05 / 06

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए मंगल और शनि का यह संबंध इस राशि के लिए महत्वपूर्ण माना जा सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ेगा और कठिन परिस्थितियों से निकलने की क्षमता मजबूत होगी। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक मामलों में सुधार आने की संभावना है। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलने के योग बनेंगे।

​मकर राशि​06 / 06

​मकर राशि​

मकर राशि के स्वामी शनि हैं, इसलिए दशांक योग का प्रभाव इस राशि के लोगों के लिए भी अच्छा रह सकता है। करियर में स्थिरता आएगी और मेहनत का फल मिलने लगेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ने पर लाभ मिलने की संभावना है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!