मुख्य द्वार पर इन चीजों की मौजूदगी करती है मां लक्ष्मी को नाराज, आती है गरीबी

Main Gate Vastu: मान्यता है कि यदि दरवाजे पर ये वस्तुएं रख दी जाएं तो मां लक्ष्मी की कृपा दूर हो जाती है और घर में अलक्ष्मी यानी दरिद्रता, कलह और अशांति का वास हो जाता है। जानिए ये कौन सी चीजें हैं।

Authored by: लवीना शर्माUpdated May 24 2025, 08:54 IST
मेन गेट पर भूलकर भी न रखें ये चीजेंImage Credit : Canva01 / 07

मेन गेट पर भूलकर भी न रखें ये चीजें

घर का मुख्य द्वार न केवल वास्तुशास्त्र में, बल्कि धार्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है। यह सिर्फ आने-जाने का मार्ग नहीं, बल्कि सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का भी घर में प्रवेश करने का द्वार माना जाता है। इसलिए मुख्य द्वार का वास्तु सही होना बेहद जरूरी माना जाता है। आज हम आपको बताएंगे मेन गेट पर किन चीजों को रखने से जीवन में परेशानियां आती हैं।

जूते-चप्पलों का ढेरImage Credit : Canva02 / 07

जूते-चप्पलों का ढेर

मुख्य दरवाजे के बाहर अस्त-व्यस्त पड़े जूते-चप्पल न केवल घर की शोभा को बिगाड़ते हैं बल्कि वास्तु दोष भी पैदा करते हैं इसलिए दरवाजे के पास जूते नहीं रखने चाहिए। कहते हैं इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ती है।

 टूटी-फूटी चीजेंImage Credit : Canva03 / 07

टूटी-फूटी चीजें

अगर आपके घर के मुख्य द्वार के पास टूटी हुई चौखट, झूले, कुर्सी, बर्तन या प्लांट पॉट रखा है, तो यह नकारात्मकता को आकर्षित करता है। शास्त्रों में कहा गया है टूटी चीजों से दरिद्रता आती है इसलिए इन चीजों को मुख्य द्वार पर नहीं रखना चाहिए।

कूड़ादान या गंदगीImage Credit : Canva04 / 07

कूड़ादान या गंदगी

अगर आपके दरवाजे के पास कूड़ेदान या गंदगी का जमाव है, तो यह साफ संकेत है कि आपके घर में मां लक्ष्मी नहीं, बल्कि अलक्ष्मी का प्रवेश होगा। शुद्धता और स्वच्छता मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है।

सूखे या मुरझाए पौधेImage Credit : Canva05 / 07

सूखे या मुरझाए पौधे

यदि मुख्य द्वार के पास रखे गए पौधे सूख चुके हैं या मुरझा रहे हैं, तो उन्हें तुरंत हटा देना चाहिए। इस तरह के पौधे नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं।

मुख्य द्वार पर अंधेराImage Credit : Canva06 / 07

मुख्य द्वार पर अंधेरा

मुख्य द्वार पर अंधेरा नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी के आने का मार्ग रुकता है। इसलिए रात में दरवाजे पर हल्का प्रकाश (दीपक या बल्ब) जरूर रखें।

मुख्य द्वार पर क्या रखना शुभImage Credit : Canva07 / 07

मुख्य द्वार पर क्या रखना शुभ

मुख्य दरवाजे को साफ-सुथरा और सजाया हुआ रखें। यहां स्वस्तिक, ॐ या श्री का चिह्न लगाएं। दरवाजे पर तोरण या बंदनवार लगाना शुभ माना गया है। सुगंधित धूपबत्ती से द्वार को शुद्ध करें। अगर मुख्य द्वार को इस तरह से रखेंगे तो घर में हमेशा मां लक्ष्मी का वास रहेगा।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!