जब अर्जुन को झेलना पड़ा अप्सरा का क्रोध, स्त्री बन इधर उधर भटकते फिरे पार्थ

Arjun, Apsara and the curse: पौराणिक मान्यताओं अनुसार महाभारत काल में एक समय ऐसा आया था जब अर्जुन को एक स्त्री का रूप लेना पड़ा था। ऐसा एक अप्सरा द्वारा अर्जुन को दिए श्राप के कारण हुआ था।

अर्जुन को उर्वशी का श्राप
01 / 05

अर्जुन को उर्वशी का श्राप

महाभारत काल में अज्ञातवास के समय अर्जुन ने बृहन्नला का रूप धरा था और राजा विराट की पुत्री को उन्होंने नृत्य और संगीत की शिक्षा दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक श्राप के कारण ही अर्जुन को एक वर्ष तक स्ती का रूप धारण कर रहना पड़ा था।

जब इंद्रलोक गए थे अर्जुन
02 / 05

जब इंद्रलोक गए थे अर्जुन

महादेव के कहने पर अर्जुन इन्द्रलोक में गए थे। जहां इन्द्र ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया और कुछ समय वहीं बिताने के लिए कहा।

अप्सरा उर्वशी उन पर हो गई थी मोहित
03 / 05

अप्सरा उर्वशी उन पर हो गई थी मोहित

अर्जुन को देखते ही अप्सरा उर्वशी उन पर मोहित हो गई और उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रख दिया। लेकिन अर्जुन ने यह कहकर विवाह प्रस्ताव ठुकरा दिया कि वे विवाहित हैं।

अर्जुन ने ठुकरा दिया उर्वशी का विवाह प्रस्ताव
04 / 05

अर्जुन ने ठुकरा दिया उर्वशी का विवाह प्रस्ताव

इस पर उर्वशी क्रोधित हो गई और उसने अर्जुन को स्त्री बनने का श्राप दे दिया। जब इंद्र देव को ये बात पता चली तो उन्होंने श्राप में संशोधन करते हुए कहा कि अर्जुन तुम मात्र एक वर्ष के लिए ही स्त्री बनोगे..जब तुम्हारी इच्छा होगी तब तुम ये रूप ले लेना।

अर्जुन के लिए वरदान साबित हुआ ये श्राप
05 / 05

अर्जुन के लिए वरदान साबित हुआ ये श्राप

अज्ञातवास के समय अर्जुन ने बृहन्नला स्त्री का रूप धारण करके ही अपनी पहचान छुपाई थी जिससे कौरव उन्हें ढूंढ नह पाएं। एक साल बाद वो अपने वास्तिवक रूप में वापस आ गए थे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited