हिंदू धर्म में वास्तु का खास महत्व होता है। अक्सर वास्तु शास्त्र का पालन नहीं करना ही घर में दरिद्रता, बीमारियां और धन की रुकावट का कारण बन जाता है। खासतौर से किचन में तो वास्तु टिप्स का पालन करना ही चाहिए। यहां हम आपको किचन से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में ही बता रहे हैं।
अगर आपके किचन में जले हुए तवे, फूटा बर्तन है, तो ये न केवल देखने में गंदा लगता है, बल्कि वास्तु शास्त्र के अनुसार ये घर में दरिद्रता भी लाता है। ऐसे टूटे बर्तनों को किचनमें रखना घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और धन का प्रवाह रुक सकता है। साथ ही, यह मानसिक तनाव, अनचाहे झगड़े और पारिवारिक अशांति का कारण बन सकता है।
रसोई में कई बार पुराने या पहले से इस्तेमाल किए हुए जूठे तेल का फिर से उपयोग किया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए तो हानिकारक होता ही है, साथ ही यह वास्तु के अनुसार भी नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। ऐसा तेल धन संबंधित कार्यों में रुकावट और खर्चों में वृद्धि देखी जाती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में कभी भी शीशा नहीं रखना चाहिए। ये घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है।
किचन में अगर सालों से जमा फालतू मसाले, सड़ी दालें या एक्सपायर्ड खाने का सामान रखा हो, तो ये घर की ऊर्जा को बासी और रुकी हुई बना देती है। ऐसे सामान के कारण न केवल खर्चे अनियंत्रित होते हैं बल्कि इनसे आने वाले कीड़े-मकोड़े और गंध भी नकारात्मकता को जन्म देती हैं।
किचन में झाड़ू या गंदे पोछे रखना बहुत बड़ा वास्तु दोष माना जाता है। रसोई मां अन्नपूर्णा का स्थान होती है और इसे अत्यंत पवित्र माना गया है। झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, और इसका अपमान सीधे-सीधे धन की हानि और गरीबी का संकेत माना जाता है।
रसोई में बिल, दवाइयां, दस्तावेज या राशन कार्ड जैसे गैर-खाद्य पदार्थों को रखना खाने की ऊर्जा को दूषित करता है। यह वास्तु के अनुसार अशुभ माना गया है और इससे घर में रोग, मानसिक तनाव, और आर्थिक तंगी बनी रहती है।