Benefits Of Wearing Silver Ring: चांदी की अंगूठी किस हाथ में पहनना माना जाता है शुभ? जानिए कैसे मिल सकता है चंद्र देव का आशीर्वाद
Benefits Of Wearing Silver Ring: चांदी एक बहुमूल्य धातु है। ज्यादातर इसे लोग अंगूठी के रूप में पहनना पसंद करते हैं। ऐसे में चांदी की अंगूठी पहनने के लिए सही हाथ और उंगली का चुनाव ज्योतिष और आध्यात्मिक मान्यताओं पर किया जाता है, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

Kis haath mein pehnen Chandi ki Angoothi

चांदी की अंगूठी
चांदी की अंगूठी को ज्योतिष और भारतीय संस्कृति में शुभ माना जाता है। इसे चंद्रमा और शुक्र ग्रह का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि चांदी की अंगूठी पहनने से कई रोग-दोष दूर होते हैं और व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं।

चंद्रमा और चांदी का संबंध
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चांदी चंद्रमा का धातु माना जाता है और चंद्रमा मन, शांति और भावनाओं का कारक होता है। दाहिने हाथ में चांदी की अंगूठी पहनने से मन को शांति मिल सकती है और नकारात्मक विचार कम होते हैं।

ऊर्जाओं का प्रवाह
ऐसा कहा जाता है कि दाहिना हाथ कार्यशीलता का प्रतीक माना जाता है और इसे सकारात्मक ऊर्जा ग्रहण करने वाला माना जाता है। चांदी की अंगूठी दाहिने हाथ में पहनने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और मानसिक तनाव दूर रहता है।

चंद्र दोष और मानसिक शांति
जिन जातकों की कुंडली में चंद्रमा कमजोर होता है या चंद्र दोष होता है उनके लिए चांदी की अंगूठी दाहिने हाथ की छोटी उंगली में पहनना शुभ हो सकता है। ये मनोबल बढ़ाने और मन को स्थिर रखने में मदद कर सकता है।

भाग्य और समृद्धि में वृद्धि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चांदी को माता लक्ष्मी से भी जोड़ा जाता है और इसे धारण करने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। दाहिने हाथ में चांदी की अंगूठी धारण करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है और धन-संपत्ति में लाभ मिल सकता है।

स्वास्थ्य लाभ
चांदी में शीतलता प्रदान कराने वाले गुण होते हैं, जो शरीर की आंतरिक गर्मी को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। दाहिने हाथ में इसे धारण करने से शरीर की उर्जा संतुलित रहती है, रक्तचाप सामान्य रहता है और पाचन तंत्र भी बेहतर होता है।

देश के इस नामी कॉलेज से पढ़ी हैं IAS अनु कुमारी, जानें UPSC में कितने थे नंबर

मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास, IPL में बना दिया महारिकॉर्ड

क्या लखनऊ हो गई प्लेऑफ की रेस से बाहर, जानें क्या है समीकरण

IPL 2025 प्लेऑफ में पहुंचने से अब केवल इतनी दूर है मुंबई इंडियंस की टीम

जसप्रीत बुमराह ने IPL में रचा इतिहास, मलिंगा भी छूटे पीछे

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin से सामने आया भाविका शर्मा का पहला लुक, आईपीएस सवी ठक्कर बन लगाएंगी परदे पर आग

RBSE 10th 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट कब आएगा, पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

परेश रावल ने चोट ठीक करने के लिए पिया था खुद का पेशाब, अजय देवगन के पिता ने दी थी सलाह

Bihar Election: प्रशांत किशोर के I-PAC में काम कर चुके IITan शशांत शेखर कांग्रेस में शामिल

Dulha Dulhan Fight: विदाई के बाद जाने किस बात पर भड़की दुल्हन, दूल्हे को कार में ही कूट दिया, देखें Video
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited