गरीबी में बीतेगा जीवन अगर आज ही नहीं छोड़ीं ये बुरी आदतें, आखिरी वाली तो कर देगी बर्बाद

वास्तु शास्त्र में चीजों के रख-रखाव के साथ ही मनुष्य की कुछ ऐसी आदतों के बारे में भी जिक्र किया गया है जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ने लगती है। इन गलत आदतों के कारण घर में दरिद्रता का वास रहता है। जानिए ये कौन सी आदते हैं।

Authored by: लवीना शर्माUpdated Apr 29 2025, 06:34 IST
तुरंत छोड़ दें ये बुरी आदतेंImage Credit : Canva01 / 08

तुरंत छोड़ दें ये बुरी आदतें

वास्तु शास्त्र में मनुष्य की कुछ ऐसी बुरी आदतों का जिक्र किया गया है जो बर्बाद कर सकती हैं। इसलिए इन आदतों को छोड़ना ही बेहतर है। ये आदतें जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ने देती हैं।

बिस्तर पर भोजन Image Credit : Canva02 / 08

बिस्तर पर भोजन

कई लोग बिस्तर पर बैठकर खाना खाते हैं। लेकिन वास्तु अनुसार ये बहुत गलत आदत होती है। कहते हैं ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। साथ ही सोते समय गंदे सपने भी आते हैं। इसलिए इस आदत को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

खाली बाल्टीImage Credit : Canva03 / 08

खाली बाल्टी

कई लोग बाथरुम में खाली बाल्टी छोड़ देते हैं। लेकिन वास्तु अनुसार ऐसा करना गलत माना गया है। कहते हैं इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ती है साथ ही हमेशा नकारात्मक ऊर्जा भी बनी रहती है।

गंदा घरImage Credit : Canva04 / 08

गंदा घर

घर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि जहां साफ-सफाई नहीं होती वहां मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता।

तुलसी का पौधाImage Credit : Canva05 / 08

तुलसी का पौधा

हिंदू लोग अपने घरों में तुलसी का पौधा जरूर रखते हैं। लेकिन वास्तु अनुसार इस पौधे के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर इस पौधे की सही से केयर न की जाए और ये सूख जाए तो इससे आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है।

रात में झाड़ूImage Credit : Canva06 / 08

रात में झाड़ू

वास्तु अनुसार रात में झाड़ू लगाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। इसलिए इस आदत को भी बदल लेने में ही भलाई है।

रात में नाखून काटनाImage Credit : Canva07 / 08

रात में नाखून काटना

रात में नाखून काटने से भी मना किया जाता है। जो लोग रात में नाखून काटते हैं उनके घर में दरिद्रता का वास होता है।

झूठे बर्तन08 / 08

झूठे बर्तन

रात के समय रसोई में झूठे बर्तन भी नहीं छोड़ने चाहिए। कहते हैं इससे भी घर में दरिद्रता का वास होता है और हमेशा गरीबी छाई रहती है। (डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!