वास्तु के अनुसार कैसे बनाएं मकान? जानें मेन गेट और बेडरूम की सही दिशा, घर से निकलेगा तरक्की का रास्ता

घर बनाते समय एक-एक चीज का ध्यान बहुत बारीकी से रखना चाहिए, क्योंकि इसका सीधा असर आपके जीवन पर पड़ता है। आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर बनाने का सही तरीका क्या है?

वास्तु के अनुसार कैसे बनाएं घर
01 / 05

वास्तु के अनुसार कैसे बनाएं घर?

घर बनाते समय दिशाओं का चयन ठीक से होना बहुत जरूरी है। क्योंकि गलत चयन आपके जीवन पर नकारात्मक असर डालता है। आइए वास्तु शास्त्रों के अनुसार जानते हैं घर बनाने का सही तरीका। घर की दिशा के अनुसार वास्तु कमरे, हॉल, किचन, बाथरूम और बेडरुम एक खास दिशा में होने चाहिए।

मेन गेट की दिशा
02 / 05

मेन गेट की दिशा

घर के पूर्व की दिशा में आपको अपना मेन गेट बनाने का प्रयास करना चाहिए। शास्त्रों की मानें तो पूर्व की दिशा काफी सकारात्मक और ऊर्जावान होती है। इसलिए यहां ये प्रवेश द्वार बेहतर होता है।

टॉयलेट बनाने की दिशा
03 / 05

टॉयलेट बनाने की दिशा

वास्तु के अनुसार आपका टॉयलेट घर की उत्तर या दक्षिण दिशा में होना चाहिए, हालांकि ध्यान रखें कि टॉयलेट और किचन आसपास न हों।

बेडरूम की दिशा
04 / 05

बेडरूम की दिशा

घर बनाते समय आपकी दक्षिण-पश्चिम दिशा में कुछ हल्का निर्माण नहीं होना चाहिए। यहां आप अपना बेडरूम बना सकते हैं। जिससे ये दिशा हमेशा भारी रहे।

किचन की दिशा
05 / 05

किचन की दिशा

घर बनाते समय किचन की दिशा हमेशा दक्षिण-पूर्व में होनी चाहिए। इसे अग्नि कोण कहा जाता है, जहां किचन बनाना सबसे उत्तम माना जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited