इन 5 राशियों के लिए दिक्कतों से भरा रहेगा 5 फरवरी, बरतें सावधानियां
Unlucky Zodiac Signs: 5 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहने वाला है। यह दिन इन राशि वालों को लिए अनलकी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए 5 फरवरी का दिन अच्छा नहीं रहेगा और दिन को अच्छा बनाने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
5 फरवरी का राशिफल
5 फरवरी 2026 को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। चंद्रमा कन्या राशि में, सूर्य, शुक्र और मंगल मकर राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में स्थित हैं। राहु कुंभ में और केतु सिंह में गोचर कर रहे हैं। नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी रात 10:57 तक रहेगा, इसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। योग सुकर्मा है, लेकिन ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगी। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए यह स्थिति अच्छी नहीं रहेगी और इसके लिए वे क्या उपाय कर सकते हैं?
मेष राशि
आज मानसिक तनाव और उलझन बढ़ सकती है। कार्यों में बाधाएं आएंगी और पुराने मामले परेशान करेंगे। हल्के पीले रंग के कपड़े पहनें और सुबह सूर्य को जल अर्पित करें। परिवार या मित्रों से सलाह लेने से दिन की नकारात्मकता कम होगी।
वृषभ राशि
आज धन और निवेश संबंधी मामलों में सावधानी बरतें। नौकरी और व्यवसाय में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य में छोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। नीले या सफेद रंग के कपड़े पहनें और हल्का व्यायाम करें, इससे दिन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।
कर्क राशि
परिवारिक मामलों में तनाव और स्वास्थ्य संबंधी छोटी परेशानियां संभव हैं। पीले और सफेद रंग के कपड़े पहनें और प्रतिदिन सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लेने से दिन की चुनौतियां कम होंगी।
सिंह राशि
आज क्रोध और असंतोष बढ़ सकते हैं। मित्रों और सहयोगियों के साथ मतभेद संभव हैं और कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। नारंगी रंग के कपड़े पहनें और भगवान शिव की उपासना करें। गेंहू का दान करने से दिन में सुधार आएगा।
तुला राशि
व्यवसाय और जॉब में रुकावटें आ सकती हैं। रिश्तों में तनाव और नए प्रयासों में विलंब होगा। हरे और आसमानी रंग के कपड़े पहनें और मित्रों से सहयोग लें, इससे दिन की परिस्थितियां सुधरेंगी।
डिसक्लेमर
यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
400 KM दूरी, 285 Metro ट्रेनें, 250 से ज्यादा स्टेशन; ये रहा भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
General Knowledge Question: दुनिया की सबसे लंबी नॉन स्टॉप फ्लाइट कौन सी है ? इतने घंटे में पूरा करती है सफर
शिमरॉन हेटमायर ने रचा इतिहास, बने वेस्टइंडीज के पहले बल्लेबाज
रात में बार-बार खुलती है नींद तो बेडरूम में कर लें ये जरूरी बदलाव, रात भर आएगी सुकून भरी नींद
Airtel का 84 दिन वाला किफायती प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर दिन मिलेगा 2GB डेटा
400 KM दूरी, 285 Metro ट्रेनें, 250 से ज्यादा स्टेशन; ये रहा भारत का सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क
उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी जमानत; पीड़िता के पिता की मौत मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती
UP Police Bharti 2026: यूपी पुलिस कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती का रिजल्ट जारी, 930 उम्मीदवारों का हुआ सिलेक्शन
सूरजकुंड मेले में बड़ा झूला टूटकर गिरा,12 लोगों के घायल होने की खबर
Video: जुगाड़ की धरती पर ही देखने को मिलेगा ऐसा नजारा, बंदे ने मॉडिफाई कर टिर्री को बना दिया ऑटो
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited