11 मार्च को पलटेगा इन 5 राशियों का भाग्य, खुशियों की होगी बारिश

11 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहेगा। इस दिन ग्रहों की चाल कुछ राशियों के अनुकूल रहने वाली है। इस कारण इन 5 राशियों को काफी लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए आज का दिन सबसे अच्छा रहेगा।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Mar 10 2026, 22:08 IST
भाग्य का मिलेगा पूरा साथ01 / 06

भाग्य का मिलेगा पूरा साथ

आज 11 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज शाम 10 बजे तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। वहीं वज्र योग सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक रहेगा और इसके बाद सिद्धि योग बन जाएगा। करण की बात करें तो बालव करण शाम 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगा, इसके बाद कौलव करण लग जाएगा। ग्रहों की स्थिति पर नजर डालें तो चंद्रमा रात 10 बजे तक वृश्चिक राशि में रहेंगे और इसके बाद धनु राशि में गोचर कर जाएंगे। वहीं सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में मौजूद हैं। मीन राशि में शुक्र और शनि, मिथुन में गुरु और सिंह में केतु स्थित हैं। ग्रहों की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए आज का दिन खास बना सकती है।

​वृषभ राशि​02 / 06

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है। कामकाज में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ऑफिस में किए गए प्रयासों की सराहना हो सकती है। आर्थिक मामलों में भी कुछ अच्छा होने के संकेत मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा।

​मिथुन राशि​03 / 06

​मिथुन राशि​

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ देने वाला रह सकता है। गुरु की स्थिति आपके लिए कुछ अच्छे मौके ला सकती है। नौकरी या कारोबार में नई योजना बनाने का मौका मिल सकता है। किसी पुराने काम में सफलता मिलने की संभावना भी बन सकती है।

​कन्या राशि​04 / 06

​कन्या राशि​

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन पहले से बेहतर रह सकता है। कामकाज में तेजी देखने को मिल सकती है और रुके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे। किसी जरूरी काम में अच्छी खबर मिलने की संभावना है। परिवार का सहयोग भी मिल सकता है, जिससे मन हल्का महसूस होगा।

​तुला राशि​05 / 06

​तुला राशि​

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रह सकता है। धन से जुड़े मामलों में फायदा मिलने की संभावना बन रही है। कोई नई योजना शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान भी बढ़ सकता है और लोगों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं।

​धनु राशि​06 / 06

​धनु राशि​

रात 10 बजे के बाद चंद्रमा आपकी ही राशि में आ जाएंगे, जिससे धनु राशि वालों के लिए दिन का दूसरा हिस्सा ज्यादा अच्छा रह सकता है। आत्मविश्वास बढ़ सकता है और नए काम शुरू करने का मन बन सकता है। किसी जरूरी काम में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!