10 मार्च रहेगा इन 6 राशियों के लिए भारी, रहें थोड़ा संभलकर

10 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। इन राशि वालों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है और इसका क्या उपाय है।

Authored by: मोहित तिवारीUpdated Mar 9 2026, 21:22 IST
कठिन रहेगा दिन 01 / 07

कठिन रहेगा दिन

10 मार्च को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि रहेगी। अनुराधा नक्षत्र रात 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। योग हर्षण सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक रहेगा, इसके बाद वज्र योग लग जाएगा। करण विष्टि दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा, इसके बाद बव करण लग जाएगा। इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे, जहां चंद्रमा नीच के माने जाते हैं। ऐसे में कुछ राशि वालों के लिए यह दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कुंभ राशि में सूर्य, राहु, मंगल और बुध रहेंगे। मिथुन में गुरु और सिंह में केतु रहेंगे, जबकि मीन राशि में शनि और शुक्र रहेंगे। इन ग्रह स्थितियों के कारण कुछ राशि वालों को इस दिन थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत पड़ सकती है।

​मेष राशि​02 / 07

​मेष राशि​

मेष राशि के लोगों के लिए 10 मार्च का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कामकाज में अचानक कोई रुकावट आ सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। खर्च भी बढ़ सकता है, इसलिए पैसों के मामले में सोच-समझकर कदम उठाएं। परिवार के किसी सदस्य के साथ छोटी बात पर मतभेद होने की संभावना भी बन सकती है। ऐसे में सुबह भगवान शिव को जल अर्पित करें और ओम नमः शिवाय का 108 बार जप करें, इससे मन को शांति मिलेगी और स्थिति संभल सकती है।

​वृषभ राशि​03 / 07

​वृषभ राशि​

वृषभ राशि के लोगों के लिए यह दिन रिश्तों के मामले में थोड़ा संवेदनशील रह सकता है। किसी करीबी व्यक्ति से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। ऑफिस में भी किसी बात को लेकर तनाव महसूस हो सकता है और काम में मन कम लग सकता है। इसलिए इस दिन धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी रहेगा। स्थिति को बेहतर बनाने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को सफेद वस्तु का दान करें।

​सिंह राशि​04 / 07

​सिंह राशि​

सिंह राशि के लोगों को इस दिन फैमिली लाइफ को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। घर के किसी मामले को लेकर मन में बेचैनी रह सकती है और काम के मामले में भी थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। इस दिन किसी भी बात पर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें और शांति से काम लें। दिन को बेहतर बनाने के लिए सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

​तुला राशि​05 / 07

​तुला राशि​

तुला राशि के लोगों के लिए 10 मार्च को आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। अचानक खर्च बढ़ सकता है और किसी काम में उम्मीद के मुताबिक परिणाम न मिलने से मन थोड़ा उदास रह सकता है। इस दिन किसी भी तरह का बड़ा आर्थिक फैसला सोच-समझकर ही लें। दिन को अच्छा बनाने के लिए मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं और लक्ष्मी मंत्र का जप करें।

​वृश्चिक राशि​06 / 07

​वृश्चिक राशि​

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए यह दिन मानसिक रूप से थोड़ा भारी रह सकता है। चंद्रमा इसी राशि में नीच के रहेंगे, इसलिए मन में बेचैनी या असमंजस की स्थिति बन सकती है। कामकाज में भी थोड़ा तनाव महसूस हो सकता है और छोटी-छोटी बातों से मन प्रभावित हो सकता है। ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी रहेगा। दिन को बेहतर बनाने के लिए शिव मंदिर जाकर जल चढ़ाएं और बिल्व पत्र अर्पित करें।

​मकर राशि​07 / 07

​मकर राशि​

मकर राशि के लोगों को इस दिन अपने कामकाज को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी काम में देरी हो सकती है या योजना के अनुसार परिणाम नहीं मिल सकता। दोस्तों या सहकर्मियों के साथ गलतफहमी होने की संभावना भी बन सकती है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। स्थिति को बेहतर बनाने के लिए शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और जरूरतमंद व्यक्ति को काली वस्तु का दान करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!