जल्दी बूढ़े नहीं दिखते इस मूलांक के जातक, इस ग्रह की वजह से हमेशा चमकता रहता है चेहरा
Ankjyotish: अंकज्योतिष अनुसार इस मूलांक के लोग लंबे समय तक जवान रहते हैं। इनका चेहरा देखकर इनकी उम्र का सही अंदाजा कोई नहीं लगा सकता। ये हमेशा अपनी वास्तविक उम्र से छोटे दिखााई देते हैं।

इस मूलांक वालों को जल्दी नहीं आता बुढ़ापा
ज्योतिष शास्त्र अनुसार जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 और 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोग दिखने में सुंदर व प्रभावशाली होते हैं। इनके बारे में ये कहा जाता है कि इन्हें बुढ़ापा देर से आता है। अभिनेता अनिल कपूर इसका जीता जागता उदहारण हैं।

शुक्र का रहता है इन पर विशेष प्रभाव
मूलांक 6 का स्वामी शुक्र माना जाता है। ज्योतिष में शुक्र को प्रेम, शांति और सौंदर्य का प्रतीक माना गया है। यही वजह है कि मूलांक 6 वाले लोगों में एक अलग ही आकर्षण होता है।

कलाप्रेमी होते हैं
ये लोग कलाप्रेमी होते हैं और इनमें सौंदर्य के प्रति आकर्षण होता है। इनमें सलीकेदार कपड़े पहनने और बन-ठनकर रहने की प्रवृत्ति गहरी होती है। ये लोग जीवन का सही आनंद उठाते हैं।

इनकी वास्तविक उम्र का नहीं लगाया जा सकता अंदाजा
मूलांक 6 वाले लोग अपनी उम्र से हमेशा छोटे दिखाई देते हैं। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर को देखकर भी उनकी वास्तविक उम्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उनका मूलांक 6 ही है।

आकर्षक व्यक्तित्व
इस मूलांक के लोग दीर्घायु, स्वस्थ, बलवान और हंसमुख होते हैं। इनके अंदर दूसरों को सम्मोहित करने का गुण होता है। ये सांसारिक होते हुए भी हृदय से उदार और नीतिज्ञ होते हैं।

टाइप-1 या टाइप-2 कौन सा डायबिटीज है ज्यादा खतरनाक? शुगर के मरीज जरूर जान लें ये बात

सुदूर अंतरिक्ष में दिखा 'भूतिया चेहरा'? NASA ने उठाया रहस्य से पर्दा; आप भी रह जाएंगे दंग

रोटी बनाने से पहले आटे में 2 चम्मच मिलाएं ये सफेद रंग की चीज, सिंपल सी रोटी बन जाएगी फैट कटर

गर्मी में रोज पी लें ये देसी ड्रिंक, दिमाग को देगी जबरदस्त ठंड, आइंस्टीन जैसी हो जाएगी ब्रेन पावर

बढ़ती गर्मी में अभी से सता रही है थकान और कमजोरी, तो रोज खाएं ये नीला फ्रूट, बॉडी हीट को भी कर देगा ठंडा

Montessori Parenting: क्या है मॉन्टेसरी पेरेंटिंग, सफलता की बुलंदियों को छू रहे बच्चे, हर मां-बाप को जरूर जाननी चाहिए ये बातें

Medicine Export: भारत का फार्मा निर्यात FY25 में पहुंचा 30 अरब डॉलर के पार, अमेरिका है नंबर 1 खरीदार

'बिहार में हो रही सरकारी खजाने की लूट...' RJD नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर लगाया वित्तीय अनियमितताओं का आरोप

9 माह तक जिधर फंसी रहीं सुनीता विलियम्स वहां जा रहे भारत के शुभांशु शुक्ला; नया इतिहास रचने को भारत तैयार

ट्रैवल व्लॉगर ने भारतीय पासपोर्ट के साथ यात्रा करने की चुनौतियों पर की बात, वायरल VIDEO पर छिड़ी बहस
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited