पिघले कांच की बारिश और 8790 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है हवा, जहन्नुम से कम नहीं है ये अजीब दुनिया!

HD 189733 b Planet: अंतरिक्ष में कई अजीबोगरीब चीजें मौजूद हैं जिनके बारे में जानकर ही आपके पसीने छूट सकते हैं। हालांकि, अनंत ब्रह्मांड के चंद रहस्यों से ही खगोलविद पर्दा उठा पाए हैं। इन्हीं कुछ एक रहस्यों में एक रहस्य पृथ्वी जैसे दिखने वाले 'गर्म बृहस्पति' से जुड़ा है। यह एक ऐसा अजीबोगरीब ग्रह है, जहां पर पानी की नहीं, बल्कि कांच की बारिश होती है और हवा तो 8790 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इसके अतिरिक्त 'गर्म गुरु' के वायुमंडल से अजीब सी बदबू आती है, जो कुछ-कुछ सड़े हुए अंडे जैसी प्रतीत होती है तो चलिए विस्तार से इस ग्रह के बारे में जानते हैं।

अजीबोगरीब ग्रह
01 / 06
Image Credit : Copilot AI Image/NASA/iStock

अजीबोगरीब ग्रह

अनंत काले ब्रह्मांड में एक नीले रंग की गेंद दिखाई देती है जिसे खगोलविदों ने HD 189733b नाम दिया है, लेकिन यह ग्रह पृथ्वी से बहुत बड़ा और गर्म है और बृहस्पति के आकार है तभी तो इसे 'गर्म गुरू' भी कहा जाता है। (फोटो साभार: Copilot AI Image)

कहां स्थित है HD 189733b
02 / 06
Image Credit : Copilot AI Image/NASA/iStock

कहां स्थित है HD 189733b ?

HD 189733b पृथ्वी से लगभग 63 प्रकाश वर्ष दूर वुलपेकुला नक्षत्र में स्थित है। इस अजीबोगरीब ग्रह पर तापमान बहुत ज्यादा है। (फोटो साभार: Copilot AI Image)

ध्वनि की रफ्तार से 7 गुना तेज हवा
03 / 06
Image Credit : Copilot AI Image/NASA/iStock

ध्वनि की रफ्तार से 7 गुना तेज हवा

इस ग्रह पर ध्वनि की रफ्तार से 7 गुना तेज हवा चलती है। स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, HD 189733b ग्रह पर 8790 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती है। (फोटो साभार: NASA)

जहन्नुम से कम नहीं
04 / 06
Image Credit : Copilot AI Image/NASA/iStock

जहन्नुम से कम नहीं!

यह ग्रह किसी जहन्नुम से कम नहीं है। यहां पर पानी की नहीं, बल्कि कांच की बारिश होती है और यहां के वायुमंडल में अजीब सी बदबू है। (फोटो साभार: Copilot AI Image)

क्यों आती है सड़ी बदबू
05 / 06
Image Credit : Copilot AI Image/NASA/iStock

क्यों आती है सड़ी बदबू?

इस ग्रह में हाइड्रोजन और हाइड्रोजन सल्फाइड ज्यादा मात्रा में मौजूद है। इसी वजह से यहां के वातावरण में अजीब की गंध रहती है।

क्या है खास
06 / 06
Image Credit : Copilot AI Image/NASA/iStock

क्या है खास

HD 189733b ग्रह महज 2.2 पृथ्वी दिनों में मेजबान तारे की एक परिक्रमा पूरी कर लेता है। मेजबान तारे को ग्रह का महज एक हिस्सा दिखाई देता है, ठीक वैसे ही जैसे चंद्रमा हमेशा पृथ्वी को अपना एक हिस्सा दिखाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited