पृथ्वी के ऑक्सीजन की भी है 'एक्सपयरी डेट', NASA ने बताया- कब नहीं बचेगी सांस लेने की हवा!
जिस हवा में हम हर पल सांस लेते हैं, उसे हम हमेशा के लिए मौजूद मान लेते हैं। लेकिन NASA समर्थित एक चौंकाने वाले वैज्ञानिक अध्ययन ने इस धारणा को चुनौती दी है। यह स्टडी 2021 में छपी थी, जिसके मुताबिक पृथ्वी का ऑक्सीजन-युक्त वातावरण परमानेंट नहीं है। अनुमान है कि करीब एक अरब साल बाद पृथ्वी से ऑक्सीजन लगभग खत्म हो जाएगी, जिससे इंसानों और जानवरों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा।
NASA समर्थित स्टडी ने खोला भविष्य का राज
यह अध्ययन नासा के NExSS प्रोग्राम के तहत टोहो यूनिवर्सिटी और जॉर्जिया टेक के वैज्ञानिकों ने किया। 4 लाख से ज्यादा कंप्यूटर सिमुलेशन के जरिए यह आकलन किया गया कि पृथ्वी कब तक आज जैसी ऑक्सीजन बनाए रख पाएगी। (सांकेतिक चित्र)
एक अरब साल बाद खत्म होगा ऑक्सीजन
शोध के मुताबिक, पृथ्वी का ऑक्सीजन युक्त वातावरण औसतन 1.08 अरब साल तक बना रहेगा। इसके बाद ऑक्सीजन तेजी से घटेगी और वातावरण वैसा हो जाएगा जैसा अरबों साल पहले था। (सांकेतिक चित्र)
Great Oxidation से पहले जैसी बनेगी पृथ्वी
ऑक्सीजन खत्म होने के बाद पृथ्वी फिर से उस दौर में लौट जाएगी जब Great Oxidation Event से पहले सिर्फ सूक्ष्म जीव मौजूद थे और वातावरण में ऑक्सीजन न के बराबर थी। (सांकेतिक चित्र)
प्रदूषण नहीं, सूरज बनेगा ऑक्सीजन खत्म होने की वजह
वैज्ञानिकों के अनुसार इसका कारण इंसानी गतिविधियां नहीं बल्कि सूरज की बढ़ती गर्मी है। जैसे-जैसे सूरज तेज होगा, पृथ्वी का कार्बन चक्र बदलने लगेगा। (सांकेतिक चित्र)
कार्बन डाइऑक्साइड घटेगी, पौधे मरने लगेंगे
सूरज की तीव्र किरणें चट्टानों के क्षरण को बढ़ाएंगी, जिससे वायुमंडल से कार्बन डाइऑक्साइड खत्म होती जाएगी। इसके बिना पौधे प्रकाश संश्लेषण नहीं कर पाएंगे और ऑक्सीजन बनना बंद हो जाएगा। (सांकेतिक चित्र)
सूक्ष्म जीवों की होगी वापसी, इंसान का अंत
इस भविष्य की धरती पर केवल ऑक्सीजन के बिना जीने वाले सूक्ष्म जीव (Anaerobic Life) ही बचेंगे। इंसान, जानवर और पेड़-पौधे पूरी तरह विलुप्त हो जाएंगे। (सांकेतिक चित्र)
मीथेन बढ़ेगी, ओजोन परत होगी खत्म
ऑक्सीजन घटने के साथ ही वातावरण में मीथेन 10,000 गुना तक बढ़ सकती है। ओजोन परत खत्म होने से पृथ्वी पर पराबैंगनी किरणें (UV Rays) सीधा कहर बरपाएंगी। (सांकेतिक चित्र)
डेरिल मिचेल ने रचा इतिहास, बने स्पेशल हैट्रिक जड़ने वाले पहले कीवी बल्लेबाज
Jio के सस्ते प्लान की चली आंधी, कंपनी ने खत्म किया बार-बार रिचार्ज का झंझट
Jio अब तक कितने GB इंटरनेट डेटा खर्च कर चुका है, क्या आपको मालूम है? हैरान कर देगी संख्या
Jio Cheapest Plan 2026: जियो का सबसे सस्ता प्लान, खर्च करने होंगे सिर्फ 75 रुपये
जहां इंसानों का पहुंच पाना है नामुमकिन...; वैज्ञानिकों ने उस खतरनाक इलाके को देखने का बनाया रिकॉर्ड
क्या ईरान पर स्ट्राइक करेगा US? अबतक 2500 से ज्यादा मौतें; विशेषज्ञ बोले- इजरायल से हमला करा सकता है अमेरिका
IND vs NZ: 'तो भी हम यह मैच हार जाते क्योंकि...,' शुभमन गिल ने ऐसा क्यों कहा?
43 साल की मोनालिसा ने दिखाया परफेक्ट फिगर, क्लीन बोल्ड हो गए फैंस
3 साल तक सोता ही रहता है यह जीव, सिर्फ वैज्ञानिक जानते हैं यह बात
शिया और सुन्नी मुस्लिम में क्या है अंतर? पूरी दुनिया में कौन कहां ज्यादा?
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited