समुद्र में 30 हजार फीट नीचे रहता है ये ‘रहस्यमयी दानव'; हकीकत जान फटी रह गईं वैज्ञानिकों की आंखें

रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस और इंडियन डिफेंस रिव्यू में समुद्र की गहराइयों में छिपे एक रहस्यमयी जीव के बारे में अनोखी बातें पता चली हैं। इसे लेकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

जहां नहीं पहुंचती सूर्य की रोशनी वहां मिला कुछ ऐसा
01 / 06

जहां नहीं पहुंचती सूर्य की रोशनी वहां मिला कुछ ऐसा...

समुद्र की अथाह गहराइयों में जहां सूरज की एक किरण भी नहीं पहुंचती,वहां 30 हजार फीट नीचे एक ऐसा जीव मिला है, जिसके बारे में जानकर वैज्ञानिकों की आंखें फटी रह गई हैं। सालों तक जिसे रहस्यमयी दानव और दुर्लभ जीव समझा जाता रहा,अब उसके बारे में कुछ नए खुसाले हुए हैं। इसका नाम है एलिसिला जिगेंटिया,अब कुछ नए शोधों में इसे लेकर हैरान करने वाली बातें पता चली हैं। दावा किया गया है कि एलियन जैसा दिखने वाला यह जीव न सिर्फ मौजूद है, बल्कि गहरे समुद्र की सबसे खतरनाक खाइयों में बड़ी तेजी से पनप रहा है।

हजारों फीट नीचे मिला रहस्यमयी जीव
02 / 06
Image Credit : Istock/AI

हजारों फीट नीचे मिला रहस्यमयी जीव?​

वैज्ञानिक लंबे समय से समुद्र की गहराइयों में छिपे रहस्यों वहां रहने वाले जीवों को जानने और समझने की कोशिश कर रहे हैं। वे यह भी जानने की कोशिश में रहे कि क्या समुद्र में किसी दूसरी दुनिया के लोग या एलियन रहते हैं। अब उन्हें समुद्र के रहस्यों के बारे में कुछ नई बातें पता चली हैं। वैज्ञानिकों समुद्र की हजारों फीट गहराइयों में एक रहस्यमई जीव मिला है। यह 17,400 फीट से लेकर 29,300 फीट से भी ज्यादा गहराई में कई महासागरों में फैला हुआ है। वैज्ञानिक इसे एलियन मानते रहे हैं।

आकार जानकर दंग रह जाएंगे
03 / 06
Image Credit : Istock/AI

आकार जानकर दंग रह जाएंगे​

यह जीव करीब 13.4 इंच तक लंबा हो सकता है। आम भाषा में इसे एम्फीपोड कहा जाता है और इसका आकार झींगे जैसा होता है

एलियन जैसा दिखने वाला जीव
04 / 06
Image Credit : Istock/AI

एलियन जैसा दिखने वाला जीव​

अपने अजीब आकार और गहराई में रहने की वजह से इसे लंबे समय तक ‘एलियन जैसा जीव’ माना गया। इसे देखना संयोग समझा जाता था और इसके अस्तित्व पर भी सवाल थे।

वैज्ञानिक भी रह गए हैरान
05 / 06
Image Credit : Istock/AI

वैज्ञानिक भी रह गए हैरान​

यह शोध रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस और इंडियन डिफेंस रिव्यू में प्रकाशित हुआ है। स्टडी से पता चला कि यह जीव समुद्र तल पर अच्छी तरह पनप रहा है।

कैसे रहता है जिंदा
06 / 06
Image Credit : Istock/AI

कैसे रहता है जिंदा?​

गहरे समुद्र में ठंड, भारी दबाव और भोजन की कमी के बावजूद एलिसिला जिगेंटिया जीवित रहता है। यह समुद्र तल पर गिरने वाले मृत जीवों और कार्बनिक पदार्थों को खाकर गुजारा करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited