समुद्र की गहराइयों में छिपा है रहस्यमयी शहर, जिसके जैसी कोई जगह नही; दुर्लभ जंतुओं का है घर!
Lost City: समुद्र की गहराइयों में भी न जाने कितने रहस्य दफ्न होंगे। जेसन मोमोआ की फिल्म एक्वामैन में तो आप लोगों ने समुद्र में छिपे हुए काल्पनिक शहरों को देखा होगा और ज़हन में जरूर ये सवाल उठा होगा कि क्या समुद्र की गहराइयों में कोई शहर मौजूद है तो आज आपको इसका जवाब मिल जाएगा। समुद्र की गहराइयों में कोरल रीफ, जलीय जंतु, सूक्ष्म जीव और अनोखी वनस्पतियां मौजूद रहती हैं और जलवायु परिवर्तन की वजह से कई शहर भी जलमग्न हो गए या फिर कुछ हो जाएंगे, लेकिन समुद्र की गहराइयों में एक ऐसा रहस्यमयी शहर मौजूद है, जो 'लॉस्ट सिटी' के नाम से जाना जाता है और वैज्ञानिक भी इसको देखकर आश्चर्यचकित हो गए थे।

समुद्र की गहराइयों में छिपी 'लॉस्ट सिटी'
Hydrothermal Field Lost City: मध्य-अटलांटिक रिज के पश्चिम में गहरे पानी में एक पहाड़ दिखाई देता है, जहां पर लॉस्ट सिटी स्थित है, जिसका पूरा नाम 'हाइड्रोथर्मल फील्ड लॉस्ट सिटी' है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दांतेदार टावर
लॉस्ट सिटी के दांतेदार टावर नीली रोशनी में उभरकर सामने आते हैं। इनकी ऊंचाई टॉडस्टूल के आकार के छोटे-छोटे ढेर से लेकर 200 फीट ऊंची विशालकाय चट्टान जितनी है। (फोटो साभार: वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी)

कब हुई थी लॉस्ट सिटी की खोज?
साइंस अलर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस्ट सिटी की खोज साल 2000 में हुई थी। लॉस्ट सिटी हाइड्रोथर्मल फील्ड समुद्र की सतह से 2300 फीट से अधिक की गहराइयों में मौजूद है। (फोटो साभार: वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी)

लॉस्ट सिटी जैसी दूसरी कोई जगह नहीं
बकौल रिपोर्ट, लॉस्ट सिटी समुद्र की गहराइयों में ज्ञात सबसे लंबे समय तक रहने वाला वेंटिंग वातावरण है। इसके जैसा और कुछ भी नहीं मिला है। (फोटो साभार: वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी)

फल-फूल रहा जीवन
काफी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद यहां पर हजारों सालों से जीवन फल-फूल रहा है। ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में भी लॉस्ट सिटी में हाइड्रोजन, मीथेन तथा अन्य घुली हुई गैसों की मदद सूक्ष्मजीव पनप रहे हैं। घोंघे से लेकर कई तरह से सूक्ष्मजीव चिमनियों में रहते हैं। (फोटो साभार: वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी)

चरम परिस्थितियां
40 डिग्री सेल्सियस तक गर्म गैसें उगलने वाली चिमनियों के बावजूद केकड़े, झींगा, समुद्री अर्चिन और ईल जैसे दुर्लभ जलीय जंतुओं की भरमार है। पर्यावरण की चरम प्रकृति के बावजूद लॉस्ट सिटी जीवन से भरपूर प्रतीत होता है। (फोटो साभार: वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी)

खनन का अधिकार
पोलैंड ने 2018 में लॉस्ट सिटी के आसपास खनन अधिकार हासिल कर लिया था, जबकि वास्तविक थर्मल क्षेत्र में कोई कीमती संसाधन नहीं है, लेकिन खनन से एक बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी कि खनन की वजह यह जगह तबाह हो सकती है। (फोटो साभार: वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी)

IPL 2025 में कप्तानों की बल्ले-बल्ले, बीसीसीआई ने किया ये बड़ा बदलाव

इन शहरों में हैं तस्वीरें उकेरने की अद्भुत कारीगरी; शानदार पेंटिग्स के लिए हैं मशहूर

5.3 फुट की नीलम कोठारी के पल्लू से बंधे घूमते थे बॉबी देओल, पापा धर्मेंद्र ने खाक में मिलाया शादी का सपना

इको-पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, पुणे वन विभाग की बड़ी पहल, सफारी का मजा ले सकते हैं पर्यटक

Top 7 TV Gossips: तो इसलिए मुनव्वर ने चोरी-छुपे किया निकाह, धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक पर लगी मुहर

किसानों के विधानसभा घेराव के ऐलान से बैकफुट पर पंजाब सरकार, बुलाई अहम बैठक, जानिए क्या है विवाद

Jammu Kashmir: राजौरी के थानामंडी इलाके में पुलिस गाड़ी के पास हुआ विस्फोट, जांच में जुटी पुलिस

UAE में 25, सऊदी अरब में 11 भारतीय नागरिकों को हो चुकी है मौत की सजा, फैसले पर अभी नहीं हुआ है अमल

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, घोषित किए सभी 75 जिलों के जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्षों के नामों का भी ऐलान

भारत ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए पेश किया दावा: खेल मंत्रालय सूत्र
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited