सांपों के लिए 'गोवा' से कम नहीं है ये जगह, दुनिया भर के हजारों सांप यहां करते हैं रोमांस!
सांपों के बारे में तो खूब जानते होंगे पर क्या आपको पता है कि दुनिया में सांपों की एक ऐसी जगह है जहां पर भारी संख्या में सांपों का जमावड़ा लगता है। आइए आपको बताते हैं उस देश के बारे में जहां एक अनुमान के मुताबिक हर साल करीब 75000 से ज्यादा सांप अपना मन बहलाने आते हैं। हर साल सांपों का जमावड़ा कनाडा के नार्सिस (Narcisse) शहर में लगता है।
दुनिया में सांपों का सबसे बड़ा जमावड़ा लगता है यहां
दुनिया में सांपों का सबसे बड़ा जमावड़ा कहां लगता है, इस सवाल का उत्तर आप नहीं जानते होंगे। बता दें कि कनाडा के मैनिटोबा में मौजूद शहर नार्सिस (Narcisse Snake Dens) में सांपों का जमावड़ा लगता है। और एक अनुमान के मुताबिक यहां साल में एक बार करीब 75,000 से ज्यादा सांप इकट्ठा होते हैं। यहां की आबो-हवा सांपों को बेहद पसंद आती है जिसके चलते वो यहां पर अच्छा समय बिताने आते हैं। इसे इसे सांपों का पसंदीदा घर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। पर ऐसा यहां पर क्या है जिसके चलते इतनी ज्यादा संख्या में सांप यहां आते हैं।
75 हजार से ज्यादा सांप स्नेक डेंस में आते हैं
हर साल बसंत ऋतु में, मैनिटोबा के नार्सिस शहर में करीब 75 हजार से ज्यादा सांप स्नेक डेंस में आते हैं। इसके चलते यहां दुनिया का सबसे बड़ा सांपों का जमावड़ा लग जाता है। कभी-कभी यह संख्या 1 लाख के पार तक पहुंच जाती है।
नर सांप मादा सांपों पर डोरे डालते हुए नजर आ जाएंगे
हर साल सांपों का जमावड़ा कनाडा के नार्सिस शहर में लगता है। इस जगह पर नर सांप मादा को घेर लेते हैं और उसके साथ मिलन करने के लिए एक-दूसरे से होड़ करते हैं, जिसे 'मेटिंग बॉल' (Mating Ball) कहते हैं। इस दौरान नर सांप मादा सापों पर डोरे डालते हुए नजर आ जाएंगे
मेटिंग के लिए साथी की तलाश
यहां प्रवास करने वाले सांप लाल-किनारे वाले पूर्वी गार्टर सांप हैं। ये सांप सर्दियों में अपने छिपने के स्थानों से बाहर आ जाते हैं। वे गर्मी और मेटिंग के लिए साथी की तलाश में नार्सिस की ओर पलायन करते हैं। यहां पहुंचे लोगों के लिए यह खास नजारा होता है।
नर सांप मादा को रिझाते हैं
यह समय उनकी मेटिंग के लिए मौसम के हिसाब से सबसे अनुकूल होता है। यहां नर सांप मादा को रिझाने के लिए इकट्ठा होते हैं। नर सांप मादा की गंध (Pheromones) का पता लगाकर उसके पास पहुंचते हैं।
इसे 'मेटिंग बॉल' कहा जाता है
यह एक अद्भुत नजारा होता है, जिसे 'मेटिंग बॉल' कहा जाता है, जहां नर मादा को पाने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला होता है। यह जमावड़ा वसंत ऋतु में होता है जो उनके शीतकालीन विश्राम के बाद आती है।
गार्टर स्नेक्स के लिए प्राकृतिक आश्रय
यहां की जमीन बेहद पुरानी है और कभी एक उष्णकटिबंधीय समुद्र का हिस्सा हुआ करती थी। पर समय बीतने के साथ, पानी ने चूने की चट्टानों को घिसकर इसमें दरारें और गुफाएं बना दीं, जो अब गार्टर स्नेक्स के लिए प्राकृतिक आश्रय बन गई हैं।
दुनिया का सबसे लंबा देश, दिखता है किसी Hockey जैसा
Jan 14, 2026
Most Affordable CNG Cars in India: सबसे सस्ती सीएनजी कार, कीमत मात्र 4.62 लाख रुपए से शुरू
आराध्या बच्चन की कार्बन कॉपी लगती हैं रानी मुखर्जी की बेटी!! पांचवी तस्वीर में दोनों लग रही हैं सगी बहनें
1499 रुपये में 300 दिनों की लंबी वैलिडिटी, तहलका मचा रहा है ये सस्ता रिचार्ज प्लान
16 साल में पहली बार... रोहित शर्मा ने रचा एक साथ 2 अनोखा इतिहास
ईरान पर हमले के लिए अमेरिका ने इस देश के एयरबेस पर लगाया दांव, तैनात किए F-35, बॉम्बर
History: पानीपत की तीसरी लड़ाई का गवाह बनी 14 जनवरी, पढ़ें आज का इतिहास
Budget 2026: बजट में कैपिटल एक्सपेंडिचर 10-15 प्रतिशत बढ़ने की संभावना, इंफ्रा को मिलेगा बूस्ट
कौन हैं आदित्य साहू, जिन्हें भाजपा ने झारखंड इकाई का अध्यक्ष किया नियुक्त
Most Affordable CNG Cars in India: सबसे सस्ती सीएनजी कार, कीमत मात्र 4.62 लाख रुपए से शुरू
दुनिया का सबसे लंबा देश, दिखता है किसी Hockey जैसा
© 2026 Bennett, Coleman & Company Limited